‘पुनौराधाम में बनेगा भव्य सीता मंदिर, विकसित होगा आधुनिक शहर सीतापुरी’

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि माता सीता के जन्म स्थान पुनौराधाम में भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर निर्माण के बाद उसके पास एक भव्य, आधुनिक, सुव्यवस्थित और विकसित शहर बसाया जाएगा, जिसे सीतापुरी के नाम से जाना जाएगा। चौधरी पटना के विद्यापति भवन में आयोजित वैदेही सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

5 वर्षों में मजदूरी के लिए बिहार से बाहर जाने वाले लोगों को अपने ही राज्य में रोजगार उपलब्ध कराया जाए – डिप्टी CM सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में मजदूरी के लिए बिहार से बाहर जाने वाले लोगों को अपने ही राज्य में रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग बेहतर नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में गए हैं, वह बिहार के लिए गर्व की बात है, लेकिन जो लोग मजबूरी में मजदूरी करने बाहर जाते हैं, उन्हें हर हाल में बिहार में ही सम्मानजनक रोजगार दिया जाएगा।

भारत अब केवल आचार-व्यवहार का प्रतीक नहीं रहा, बल्कि एक मजबूत राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने उभर रहा है – डिप्टी CM

उन्होंने कहा कि भारत अब केवल आचार-व्यवहार का प्रतीक नहीं रहा, बल्कि एक मजबूत राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने उभर रहा है। हाल ही में अमेरिका सहित कई देशों से लोग भारत यात्रा के लिए आ रहे हैं। बिहार में अगले एक से दो वर्षों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की लैंडिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर और रनवे के विस्तार पर बड़े स्तर पर काम चल रहा है। कोसी क्षेत्र का उल्लेख करते हुए चौधरी ने कहा कि सुपौल, सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया जैसे इलाके लंबे समय तक बाढ़ से प्रभावित रहे हैं। पिछले 20 वर्षों में लगभग 10 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया गया है।

अब कोसी के पानी का उपयोग सिंचाई, विकास और रोजगार के लिए किया जा रहा है – सम्राट चौधरी

उन्होंने बताया कि पहले एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर भीषण बाढ़ आ जाती थी, लेकिन वर्ष 2024 में करीब 10 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बावजूद केवल 106 गांवों में नियंत्रित रूप से पानी पहुंचा। उन्होंने कहा कि अब कोसी के पानी का उपयोग सिंचाई, विकास और रोजगार के लिए किया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से संभव हो पाया है। कोसी नदी को लेकर जो कभी अभिशाप की धारणा थी, उसे आज अवसर में बदला जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा- महिलाओं, बहनों और आम नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं, बहनों और आम नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी हाल में माफिया, अपराधी और गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों पर अवैध कब्जे और ऋण के नाम चलने वाले गुंडा बैंक पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों के एसपी को स्पष्ट आदेश है कि अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई कर सुशासन को और मजबूती से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार विकास, सुरक्षा और सम्मान के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े : JDU MLA अजीत कुमार ने कहा- कांटी का माटी का बेटा ही जनता की समझ सकता है दर्द…

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img