धनबाद में ढुल्लू महतो का भव्य स्वागत, आवास पर समर्थकों की लगी भीड़

धनबाद. भाजपा ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र से बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी घोषित होते ही ढुलू सबसे पहले बाबा बैजनाथ धाम पहुंचे। उसके बाद बासुकीनाथ धाम और फिर मां तारा का दर्शन करके धनबाद वापस लौटे।

इस दौरान ढुल्लू महतो का जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके आवास पर भी समर्थकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। ढुलू भी अपने समर्थकों के साथ खूब फोटो खिंचवा रहे हैं और लोग सेल्फी भी ले रहे हैं। इस दौरान ढुलू महतो ने कहा कि भाजपा में जात-पात की राजनीति नहीं होती है। हमारी पार्टी को सभी वर्गों का साथ मिलेगा।

धनबाद से राजकुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...