पोते के इश्क में दादा की मौत, देखें पूरी खबर

पोते के इश्क में दादा की मौत 

Bagaha-पोते के इश्क में दादा की मौत–एक पोते की इश्क की सजा उसके दादा को भुगतनी पड़ी. लड़की के परिजनों ने दादा की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना

बताया जा रहा है कि शास्त्री नगर निवासी ओमप्रकाश सहनी कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाली अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था. जिसके बाद दोनों परिजनों के बीच रंजिश बढ़ती गयी.

बाद में दबाव बढ़ा तो लड़की को वापस उसके घर पहुंचा दिया गया.

लेकिन इसके बाद भी दोनों परिवारों में बात नहीं बनी, आपसी रंजिश बनी रही.

लड़की के परिजन मौके की तलाश में जुटे हुए थे. आखिरकार यह अवसर मिल गया.

एक दिन जब दादा बंधु सहनी अपने घर से खेत की ओर जा रहे थें,

इसी बीच उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया.

वृद्ध बंधु सहनी घर की तरफ भागने लगा, पीछे से लड़की के परिजन लाठियों की बौछार करते रहें.

आखिरकार अपने दरवाजे पर पहुंचते-पहुंचते दादा ने अपना दम तोड़  दिया.

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों  में अफरा-तफरी मच गयी.

परिजनों की सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में ले लिया है. परिजनों की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.  पुलिस मामले की जांच  में जुटी हुई है.

रिपोर्ट-अनिल

बाढ़: जमीनी विवाद में चाचा-भतीजा को भाला से प्रहार कर मौत के घाट उतारा

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...

Maa Sita Women University: विधान परिषद चुनाव के बाद ही आगे...

Maa Sita Women University, पटना: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...