Advertisment

दादा के नाम का सहारा, चाचा से किया किनारा

दुमकाः झारखण्ड मुक्ति मोर्चा यानी सोरेन परिवार का एक और सितारा राजनीति में चमकने के लिए टिमटिमाने लगा है. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के बड़े पुत्र स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की बड़ी बेटी जयश्री सोरेन ने शिबू सोरेन के खिजुरिया आवास पर दुर्गा सोरेन सेना में कई युवक और युवतियों को शामिल कराया. जय श्री सोरेन इस सेना की सेना नायक है. उन्होंने कहा कि इस सेना का गठन शोषित, पीड़ित और दलित आदिवासी की समस्या के समाधान करने के लिए बना है. उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन के अधूरे सपने को साकार करने के लिए बना है.

जय श्री सोरेन की माता सीता सोरेन जामा से विधायक हैं और इन्ही की बड़ी बेटी ने इस सेना का गठन किया है. इस आयोजित कार्यक्रम में एक बैनर लगाया गया था जिसमे दुमका विधायक बसंत सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन की तस्वीर नहीं थी, जबकि राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की फोटो लगाया गया था. इस सवाल के जवाब में जयश्री ने कहा कि बाबा के साथ जो प्यार मिला है वह चाचा से नहीं मिला है. इसलिए बाबा की प्रेरणा और आशीर्वाद के लिए उनकी तस्वीर को लगाया है. सीएम की भाभी सीता सोरेन के ट्विटर एकाउंट पर सरकार के खिलाफ लगातार ट्वीट किया जाता रहा है. जयश्री के इस दुर्गा सोरेन सेना का गठन कहीं ना कहीं राजनीति रंग लेने जैसा कयास लगाया जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए.

रिपोर्ट-विजय तिवारी

Ranchi breaking- आदिवासी सेना का एससी-एसटी थाना के समक्ष प्रर्दशन

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : सुबह से मतदान जारी, कई दिग्गजों ने...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज यानी 30 जुलाई को सुबह सात बजे से उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। कई दिग्गजों...

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...