Advertisment

पैसों के लिए नाती ने की नानी की गला रेतकर हत्या, मां को भी किया घायल

गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशनाटुण्डा में शनिवार की रात एक युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अपनी नानी की गला रेतकर हत्या कर दी। साथ ही मां को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतका की पहचान स्व. लखन पंडित की पत्नी मसोमात पार्वती देवी (70) के रूप में की गई। पार्वती अपनी बेटी रतनी देवी घर पर रहती थी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए धनबाद भेज दिया है। वहीं पुलिस ने फर्श पर पड़े शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हत्या का मुख्य आरोपी संतोष पंडित है। जिसे पुलिस ने उसके दोस्त राहुल साव, मोहन पंडित के साथ मुख्य आरोपी संतोष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

माना जा रहा है कि वारदात के पीछे नाती संतोष द्वारा लगातार पैसे की मांग है। घायल महिला रतनी देवी ने घटना में शामिल अपने पुत्र संतोष समेत उसके दो साथियों के नाम पुलिस को बताया है। रतनी देवी ने बताया कि मां पार्वती देवी के पति सरकारी नौकरी में थे। पिता के निधन के बाद मां पार्वती देवी को पेंशन मिलता था। साथ ही उसने हाल ही में चौगड़ो में एक जमीन की बिक्री भी की थी।

मृतका मसोमात पार्वती देवी का कोई और संतान नहीं था। इसी कारण वह रतनी देवी के घर पर ही रहती थी। बताया जाता है कि आरोपी संतोष को अपनी नानी के धन पर नजर था। समय-समय पर वह नानी और मां से रुपए की मांग करता था। उसकी मांग को पूरा भी किया जाता था। पर जब से संतोष के एक महिला के साथ अवैध संबध की जानकारी मिली, तब से उसकी नानी और मां रुपए देने में आनाकानी करती थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उनकी हत्या कर दी।

रिपोर्ट : आशुतोष श्रीवास्तव

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030: सीएम सम्राट चौधरी ने दी 8...

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030 से बिहार बनेगा अग्रणी अंतर्देशीय मत्स्य राज्य, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश पटना : बिहार को देश का अग्रणी अंतर्देशीय...

अररिया रेल विकास: सांसद प्रदीप सिंह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से...

अररिया रेल विकास: सांसद प्रदीप सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर उठाईं सीमांचल की मांगें नई दिल्ली । अररिया और पूरे सीमांचल क्षेत्र...

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026: ₹50 हजार की खरीद पर Dyson...

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026, मुंबई: रिलायंस डिजिटल ने उन ग्राहकों के लिए D.I.S.C.O. (डिजिटल इंडिया सेल क्रेज़ी ऑफर्स) सेल शुरू की है जो...