प्रकाशित:
मोकामा : मोकामा नगर की जर्जर रेल सड़कों के निर्माण कार्य को हरी झंडी मिल गई है। रेलवे ने मोकामा से चिंतामणिचक जाने वाली सड़क समेत अन्य सड़कों को बनाने की स्वीकृति बिहार सरकार को दे दी है। अब गड्ढे में तब्दील सड़कों को खूब सूरत बनाने की कवायद शुरु हो गई है। नगर कार्य पालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रेलवे से स्वीकृति मिलते ही नगर विकास विभाग से इन जर्जर सड़कों को बनाने की योजना तैयार की गई है। शहरवासियों को अब जर्जर सड़कों से निजात मिल जाएगी।
Highlights
















