दुष्कर्म का आरोपी GRP जवान सलाखों के पीछे

पटना : पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के होटल में झारखंड की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी जीआरपी के जवान आकाश कुमार को जांच में दोषी पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे धकेल दिया है। इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए पटना पुलिस के टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों पटना के गांधी मैदान थाना में युवती के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी।

वरीय अधिकारियों के आदेश पर जांच करते हुए इस मामले में दुष्कर्म का आरोपी जीआरपी जवान आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि गांधी मैदान थाने में शिकायत त्वरित नहीं सुने जाने और पीड़िता के शिकायत को टालने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी। इस मामले में जांच जारी है। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

दुष्कर्म का आरोपी GRP जवान सलाखों के पीछे –

बताते चलें कि बीते फरवरी माह में पटना जंक्शन जीआरपी जवान आकाश कुमार पर झारखंड कोडरमा की रहने वाली युवती ने आरोप लेकर पहुंची थी। दरअसल, पीड़िता की माने तो जीआरपी जवान से उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए छह माह पूर्व हुई थी। इसके बाद तीन फरवरी को जीआरपी जवान ने उसे मिलने और शादी का झांसा देकर पटना बुलाया और उसे गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक होटल में ले गया। उसके साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया।

वहीं पीड़िता द्वारा शादी का दबाव बनाने पर जीआरपी जवान वहां से भाग निकला। पीड़िता की माने तो होटल से निकलने के बाद वह सीधे पटना जंक्शन जीआरपी पहुंची। जहां उसने जीआरपी जवान आकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की बात कही। वहीं जीआरपी द्वारा पीड़ित युवती को गांधी मैदान थाना क्षेत्र का घटना बताकर गांधी मैदान थाना भेज दिया गया।

दुष्कर्म का आरोपी GRP जवान सलाखों के पीछे –

इंसाफ की आस लगाए पीड़िता भागी-भागी गांधी मैदान थाना पहुंची। जहां उसकी गुहार सुनने के बजाय आरोप है कि पीड़िता को प्रताड़ित कर वापस जाने को कहा गया। हालांकि पीड़िता ने न्याय की आस नहीं छोड़ी और पुनः एक बार फिर वह पटना पहुंची। शिकायत वरीय पुलिस अधिकारियों के पास इस मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म का आरोपी जीआरपी जवान आकाश को इस मामले में दोषी पाते हुए जेल भेजा है।

यह भी पढ़े : पटना के पॉश इलाके में चोरी 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना: बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...