तीसरी बार गंगा पुल निर्माण में लगा ग्रहण, सुपर स्ट्रक्चर हुआ ध्वस्त

खगड़िया : खगड़िया जिला के निर्माणाधीन सुल्तानगंज-अगवानी गंगा नदी की पुल के पाया संख्या-9 का सुपर स्ट्रक्चर ध्वस्त हो गया है। तीसरी बार गंगा पुल निर्माण में ग्रहण लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, अभी किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।अगुवानी घाट से सुल्तानगंज की ओर बन रहे पूल का स्लैब एक बार फिर से ध्वस्त हो गया है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण घटना हुई। अगुवानी और सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी में पिलर संख्या-9 और 10 के बीच की घटना है। स्लैब के सेगमेंट के लिए बने स्ट्रक्चर ध्वस्त हुआ है। पिछले एक माह से निर्माण कार्य बढ़ते जलस्तर के कारण बाधित था। इस बीच लगातार गंगा नदी में जलस्तर ज्यादा बढ़ जाने के कारण दवाब में स्लैब का आयरन स्ट्रक्चर गंगा नदी में गिरा है।

पहले भी हो चुका है ध्वस्त

पहले भी चार जून 2023 को सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल जमींदोज हो गया था। निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था। वहीं, पुल पर ड्यूटी कर रहे दो गार्ड भी हादसे के बाद से लापता हो गए थे। उस वक्त अगुवानी की तरफ से पुल के पाया नंबर 10, 11 और 12 के ऊपर का पूरा सुपर स्ट्रक्चर गिर गया था जो लगभग 200 मीटर का हिस्सा होगा।

यह भी देखें :

सरकार की है महत्वाकांक्षी परियोजना

बता दें कि भागलपुर-सुल्तानगंज अगुवानी पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस परियोजना का आरंभिक मूल्यांकन 1710.77 करोड़ रुपए किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को इसका शिलान्यास किया था। इस पुल और सड़क निर्माण से एनएच-31 और एनएच-80 आपस में जुड़ जाएंगे। इस पुल की लंबाई 3.160 किलोमीटर है जबकि एप्रोच पथ की कुल लंबाई करीब 25 किलोमीटर है।

यह भी पढ़े : Breaking : बिहार में एक और पुल ध्वस्त

सुशील कुमार की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...