Gumla Accident : दर्दनाक सड़क हादसा, कार हुई चूर-चूर, 3 की मौत दो गंभीर…

Gumla Accident : गुमला के बसिया थाना में एक दर्दनाक सड़क हादसा घटना घटी है जहां एक खड़ी ट्रक में कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार चूर चूर हो गया। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Giridih विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के मंत्री बनने पर फूटा बम, बंटी मिठाई और उड़े गुलाल… 

आनन-फानन में गंभीर रुप से घायलों को इलाज के लिए बसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। मामला बसिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर स्वीफ्ट कार में लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें- Hemant Cabinet Expansion : मंत्री बनी बंधु की बेटी, शिल्पी नेहा तिर्की ने ली मंत्रीपद की शपथ… 

Gumla Accident : शादी समारोह से रांची से सिमडेगा लौट रहे थे

Gumla Accident : घटना कल रात करीब 2:00 बजे की बताई जाती है। सभी मृतक पिस्का मोड़ हेशल देवी मंडप रोड के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो रांची से सिमडेगा शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रांची से लौटने के क्रम में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। मृतकों में प्रवीण कुमार, रतन घोष व पवन साहू शामिल है, जबकि विश्वजीत घोष एवं असीम घोष को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर किया गया है।

सिसई गुमला से अमित कुमार की रिपोर्ट—

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...