Gumla: 72 घंटे बाद तालाब में मिला वृद्ध का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Gumla: जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के कुगांव गांव में तालाब में डूबे वृद्ध भिखुवा उरांव का शव 72 घंटे बाद शनिवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।

Gumla: तीन दिनों से की जा रही थी तलाश

घटना के संबंध में बताया गया कि बीते तीन दिनों से स्थानीय प्रशासन द्वारा नौका और जाल की मदद से शव की तलाश की जा रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। इसके बाद थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने एनडीआरएफ को ईमेल के माध्यम से घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही शनिवार सुबह एनडीआरएफ की टीम कुगांव पहुंची।

Gumla: एनडीआरएफ की टीम ने शव को निकाला

मौके पर बीडीओ दिनेश कुमार, अंचल अधिकारी आशीष मंडल और थाना प्रभारी पुनीत मिंज भी मौजूद रहे। एनडीआरएफ की टीम ने दो गोताखोरों- विकास और गुंजन की मदद से लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है।

अमित राज की रिपोर्ट

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...