Pakur : सड़क किनारे युवक का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Pakur : जिले के मालपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवीनगर गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Pakur : मालपहाड़ी ओपी का है मामला
Pakur : मालपहाड़ी ओपी का है मामला

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने 16वें वित्त आयोग के दौरे से पूर्व अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, दिये ये निर्देश… 

Pakur : नानी के घर जाने की बात कहकर घर से निकला था युवक

मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के बलियाघाटी शंकरपुर गांव निवासी महबूब शेख के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, महबूब मंगलवार शाम अपने घर से पाकुड़ के देवतल्ला स्थित नानी के घर जाने की बात कहकर निकला था। परंतु रातभर वह घर नहीं लौटा और सुबह उसकी लाश सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थिति में मिली।

ये भी पढ़ें- Breaking : पत्नी ने रची साजिश प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार… 

Pakur : घटना के बाद शोकाकुल परिजन
Pakur : घटना के बाद शोकाकुल परिजन

सूचना मिलते ही मालपहाड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी तरह के गहरे चोट के निशान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मौत के कारणों को स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : रिश्ते का कत्ल! पिता ने पीट-पीटकर बेटे को उतारा मौत के घाट और फिर… 

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

वहीं, मृतक के परिजनों ने घटना को हत्या करार देते हुए साजिश की आशंका जताई है। उनका कहना है कि महबूब की किसी से कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी, ऐसे में अचानक इस तरह मौत होना कई सवाल खड़े करता है।

Pakur : मामले की जानकारी देते परिजन
Pakur : मामले की जानकारी देते परिजन

ये भी पढ़ें- Khunti : जब तक तोड़ेगा नहीं तबतक छोड़ेगा नहीं! 56 की उम्र में चार बच्चों के पिता ने पास की मैट्रिक परीक्षा… 

फिलहाल पुलिस हर संभावित एंगल से जांच में जुटी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की भी जांच कर रही है ताकि महबूब के आखिरी समय की गतिविधियों की जानकारी मिल सके।इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है और ग्रामीणों में गहरी चिंता व्याप्त है।

जरुर पढ़ें- Ranchi : झारखंड में डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सख्त निर्देश… 

जरुर पढ़ें- Love Affairs : 6 बच्चों की मां को हुआ भांजे के साथ प्यार, जेवर लेकर दोनो फरार, यहां का है मामला… 

जरुर पढ़ें- Dumka Crime : श्राद्धकर्म में गांव गया था परिवार, घर पर पड़ गया इतने का डाका… 

जरुर पढ़ें- Godda Crime : ग्राम प्रधान हत्याकांड की खुल गई पोल, सात आरोपी गिरफ्तार, ये थी हत्या की वजह… 

जरुर पढ़ें- Breaking : बड़ी खबर, झारखंड में एक साथ 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला… 

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...