Commercial Advertisment

Gumla : नीति आयोग की केंद्रीय टीम ने किया सिसई प्रखंड का दौरा

Gumla : जिले के भ्रमण के तहत नीति आयोग की केंद्रीय टीम ने आज अपने भ्रमण के तीसरे और अंतिम दिन सिसई प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान टीम ने शिक्षकों के साथ समूह चर्चा और संवाद के माध्यम से शैक्षणिक सुधार हेतु पीएमश्री योजना और समग्र शिक्षा के अंतर्गत हो रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

विद्यालय पहुंचने पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय के छात्रों ने बैंड घोष के साथ टीम का स्वागत किया और छात्राओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से अतिथियों का अभिनंदन किया। भ्रमण के दौरान टीम के सदस्यों अभिषेक आनंद और विधि यादव ने पीएम पोषण योजना की समीक्षा की। उन्होंने संयोजिका और रसोइयों से योजना की जानकारी ली और मध्याह्न भोजन का स्वाद भी चखा।

Gumla : दौरे के दौरान नीति आयोग की टीम
Gumla : दौरे के दौरान नीति आयोग की टीम

Gumla : टीम ने प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों से की चर्चा

टीम ने मध्य विद्यालय और उच्च विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों से चर्चा की। टीम ने बताया कि इस पायलट अध्ययन का उद्देश्य केंद्रीय स्तर पर शैक्षिक सुधार के लिए आवश्यक बिंदुओं की पहचान करना है, जिससे योजनाओं को और अधिक प्रासंगिक बनाया जा सके और छात्र-छात्राओं को अधिक लाभ मिले।

Gumla : नीति आयोग की केंद्रीय टीम ने किया सिसई प्रखंड का दौरा
Gumla : नीति आयोग की केंद्रीय टीम ने किया सिसई प्रखंड का दौरा

इसके अतिरिक्त, केंद्रीय टीम ने कन्या मध्य विद्यालय सिसई का दौरा किया और नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत संचालित जन चेतना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक सुविधाओं और कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया। यह भ्रमण शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित होगी और नीति आयोग के निर्देशानुसार शैक्षणिक योजनाओं को और सशक्त बनाएगी।

गुमला से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट–

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...