Commercial Advertisment

Gumla : नीति आयोग के संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में गुमला जिले में शैक्षणिक पायलट अध्ययन का आयोजन

Gumla : 15 से 17 जनवरी 2025 तक नीति आयोग, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक संजय साहू की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम गुमला जिले में शिक्षा संबंधी पायलट अध्ययन के लिए भ्रमण कर रही है। टीम में कंसल्टेंट आकृति कुमार, विधि यादव, और अभिषेक आनंद शामिल हैं।

जिला समाहरणालय के सभागार में परियोजना निदेशक, आईटीडीए के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा टीम को गुमला जिले की शैक्षणिक उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी गई।

Gumla : शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण

टीम ने घाघरा और सिसई प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों और पोषक क्षेत्रों का दौरा किया। जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में प्राचार्य प्रदीप कुमार शुक्ला ने टीम को विद्यालय की शैक्षणिक संरचना और पीएम श्री योजना के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी दी। ज्वाइंट डायरेक्टर संजय साहू ने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना।

भ्रमण के दौरान टीम ने पुस्तकालय, साइंस लैब, बायो लैब, हेल्थ डिस्पेंसरी, हॉस्टल, खेल सुविधाएं, पेयजल और टॉयलेट्स का निरीक्षण किया। परियोजना निदेशक, आईटीडीए ने छात्रों को उनके भविष्य के सपनों के प्रति प्रेरित किया और प्रोत्साहित किया।

इसके बाद, टीम ने घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय का दौरा किया, जहां छात्राओं ने स्वागत गीत और पुष्पगुच्छ से टीम का अभिनंदन किया। ज्वाइंट डायरेक्टर ने विद्यालय की कक्षाओं, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास और व्यावसायिक ट्रेड का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए कक्षाओं की कमी है।

व्यावसायिक शिक्षा की सराहना

ज्वाइंट डायरेक्टर ने व्यावसायिक शिक्षा के तहत संचालित ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड कक्षा का निरीक्षण किया और इसे रोजगार के लिए उपयोगी बताते हुए सराहना की। टीम ने छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने भविष्य के लक्ष्यों को लेकर प्रेरित किया।

विज्ञान केंद्र का दौरा

अंत में, टीम ने जिला विज्ञान केंद्र का दौरा किया और जिले में विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे इस उत्कृष्ट प्रयोग से प्रभावित हुई। यह दौरा जिले की शैक्षणिक प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जिससे न केवल शिक्षण-प्रशिक्षण प्रक्रिया में सुधार होगा, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को भी बल मिलेगा।

गुमला चैनपुर से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...