Gumla उपायुक्त ने राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय टोटो का किया औचक निरीक्षण

Gumla : उपायुक्त गुमला श्री कर्ण सत्यार्थी ने आज गुमला प्रखंड स्थित राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय टोटो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शिकछा कर भेंट अभियान के तहत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने विद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करते हुए बच्चों के साथ संवादत किया। इस दौरान उपायुक्त ने विद्यार्थियों के बीच लगभग 2 घंटे से अधिक का समय बिताया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षण प्रक्रिया, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, मैट्रिक बोर्ड, प्री बोर्ड, ई विद्या वाहिनी, विज्ञान प्रयोगशाला और कम्प्यूटर क्लास जैसी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और जीवन में बड़े सपने देखने का संदेश दिया। साथ ही, 10वीं, 11वीं और 12वीं के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के साथ उन्होंने गणित, विज्ञान, कुडुख और भौतिकी का क्लास लिया, जिससे विद्यार्थीयों अत्यंत प्रेरित हुए। कक्षा 10वी, 11वीं, 12वीं के बच्चों का उनकी तैयारी का आकलन भी किया गया।

उपायुक्त ने विद्यालय में शैक्षणिक सुधार को प्राथमिकता देते हुए शिक्षकों को निर्देशित किया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम शत-प्रतिशत सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मैट्रिक और इंटर के बेहतर परिणाम को लेकर गंभीर है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहा है साथ ही शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि बच्चों के बीच पहले के प्रश्न पत्र का अभ्यास कराने को कहा गया।

जिला प्रशासन शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने हेतु प्रयासरत है। इस निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, और विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

गुमला से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...