Gumla : 25 लाख की रंगदारी, TSPC के चार अपराधी अंदर……

Gumla- गुमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मजदूरों को बंधक बनाकर पीटने और 25 लाख रुपए रंगदारी मांगने के आरोप में TSPC के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 4 राइफल, 86 गोली, दो मैगजीन, 3 पिट्टू और 3 मोबाइल बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें-धोनी से धोखाधड़ी करना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार, अब आगे…… 

Gumla : 25 लाख की रंगदारी – जाने क्या था मामला

गुमला जिला के सिसई थाना अंतर्गत जलका उत्तर कोयल नदी में बन रहे पुल निर्माण को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के अपराधकर्मियों के द्वारा 4 अप्रैल को बंद कर दिया गया था। इस दौरान अपराधियों ने मजदूरों को बंधक बनाकर पीटा था और 25 लाख रुपए रंगदारी की मांग की थी।

इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सभी चार अपराधियों को सिसई के मुरगू से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को एसपी शंभू कुमार सिंह ने कार्यालय परिसर में प्रेसवार्ता का आयोजन कर पूरे मामले की जानकारी दी।  gumla

Cesto mart add 14 22Scope News

ये भी पढ़ें-बोतल बम से जानलेवा हमला, दो गिरफ्त में…….

गिरफ्तार अपराधियों में चोरकाखाड़ निवासी केश्वर लोहरा, फोरी निवासी हीरा उरांव, डुको निवासी नैका उरांव और लखीराम उरांव शामिल है। गिरफ्तार अपराधी पूर्व में लूट और रंगदारी के कांड में जेल जा चुके हैं।

Gumla : 4 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, TSPC ने पुल निर्माण के दौरान मांगी थी रंगदारी

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...