Commercial Advertisment

Gumla : अवैध खनन और भंडारण के विरुद्ध सघन छापेमारी…

Gumla : गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा बुड़का पंचायत कुदरा में अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए जिला खनन पदाधिकारी, सशस्त्र बल के नेतृत्व में औचक निरीक्षण एवं छापामारी की गई। छापामारी के दौरान मौजा बुड़का पंचायत कुदरा में अवैध रूप से उत्खनित बालू का भंडारण पाया गया।

निरीक्षण में लगभग 20,000 घनफीट बालू भंडारित था, जबकि रोड के दूसरी ओर लगभग 2,000 घनफीट बालू भंडारित पाया गया। अगले दिन आज लगभग 8,000 घनफीट बालू उठाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। छापामारी में भंडारित बालू को जब्त कर लिया गया। जांच में यह भी पाया गया कि उक्त स्थल पर किसी प्रकार की भंडारण अनुज्ञप्ति या बंदोबस्ती नहीं है। यह कार्य पूर्णतः अवैध है।

Gumla : कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन:

1. खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 4 एवं 21

2. झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 के नियम 4 और 54

3. झारखंड खनिज (अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम) नियम, 2017 के नियम 7 और 9

इस प्रकार का अवैध कार्य न केवल राष्ट्रीय संपत्ति को क्षति पहुंचाता है, बल्कि सरकारी राजस्व की हानि भी करता है।

कार्रवाई की अपील:

अवैध खनन और भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भंडारण स्थलों का सत्यापन किया जाएगा।

गुमला से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

Bihar Deaddiction Centres Skill Training: नशामुक्ति केंद्रों से इलाज के बाद...

Bihar Deaddiction Centres Skill Training, पटना: बिहार में नशामुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के साथ नशे की लत से उबर रहे युवाओं को...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: दिल्ली विश्वविद्यालय में श्रवण कुमार का...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीति का...

Bihar Road Projects 2026: बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं...

Bihar Road Projects 2026, पटना: बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को...