Giridih Death : अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से मजदूर की मौत ! जांच में जुटी पुलिस…

Giridih Death : जिले में कोयला के अवैध खनन के दौरान चाल धंस गया, जिसमें एक मजदूर की मौत होने की बात कही जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के सचिव तेजलाल मंडल, झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्त्ता देवचरण दास, जगत पासवान मौके पर पहुंचे और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें-Baghmara Crime : दो लोगों पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस… 

वहीं झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के सचिव तेजलाल मंडल ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि गिरिडीह ओपेनकास्ट माइंस के बगल में अवैध तरीके से कोयला का खनन किया जा रहा था। जहां शनिवार की सुबह लगभग 4 बजे चाल धंस गया। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। बताया कि मृतक का नाम गुज्जर है।

Giridih Death : पदाधिकारियो ने घटनास्थल का किया मुआयना

देवचरण दास ने कहा कि अवैध खनन में मरने वाले मजदूर के परिजनों को मुआवजा मिले। वहीं जगत पासवान ने कहा कि अवैध खनन माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद महेशलुंडी मुखिया शिवनाथ साव, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान मौके पर पहुंचे। मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि सभी संचालकों को चिन्हित करते हुए सभी पर प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Gumla Accident : पति के लिए खाना लेकर जा रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, दो गंभीर… 

वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना पर परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा, माइंस मैनेजर आरपी यादव भी पहुंचे। पदाधिकारियों ने उस माइंस का जायजा लिया जिसके अंदर धंसान होने की बात कही जा रही है। मौके पर पीओ ने बताया कि चर्चा है कि एक मजदूर दब गया है। अभी मामले की पूरी जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img