Bokaro : भोजुडीह रेलवे जंक्शन के समीप मिला 7000 टन अवैध कोयला भंडारण, खनन टीम ने…

Bokaro : जिले के भोजुडीह रेलवे जंक्शन के समीप खनन टीम ने लगभग 7000 टन कोयला भंडारण पाया। टीम ने झारखंड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम) नियमावली, 2017 के तहत कार्रवाई करते हुए उक्त कोयले को जब्त कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : राज्यपाल संतोष गंगवार अस्पताल में भर्ती पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मिले… 

खनन टीम ने बताया कि उक्त भंडारित कोयला रेलवे वैगन में कोयला अनलोडिंग के बाद सफाई क्रम में एकत्रित किया गया कोयला है। जिस कार्य हेतु रेलवे द्वारा जे.एस.आर एंटरप्राइजेज को अधिकृत किया गया है।

Bokaro : खनन टीम ने अवैध कोयला किया जब्त

Bokaro : जब्त कोयला
Bokaro : जब्त कोयला

टीम द्वारा पूछताछ के क्रम में यह जानकारी मिली कि उक्त कोयले का भंडारण जे.एस.आर एंटरप्राइजेज द्वारा किया जा रहा था। डीएमओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि उक्त भंडारण स्थल के लिए जे.एस.आर एंटरप्राइजेज के पास कोई वैध अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्राप्त नहीं हुआ है। जिसके बाद टीम भंडारित कोयले को जब्त कर अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें- Gumla Crime : रुई लदी ट्रक से निकाल शराब का जखीरा, 1020 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार… 

कार्रवाई में खनन निरीक्षक सीताराम, पुष्कल कुमार, धर्मेन्द्र महतो तथा स्थानीय पुलिस बल शामिल थे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज भंडारण और उससे जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें=====

Giridih Crime : आधार अपडेट कराने के नाम पर साईबर ठगी करने वाले चार ठग गिरफ्तार… 

Dhanbad : रहस्यमयी तरीके से मजदूर की मौत से बवाल, घर ताला लगाकर भागी मालकिन, गुस्साए ग्रामीणों ने… 

Giridih Crime : आधार अपडेट कराने के नाम पर साईबर ठगी करने वाले चार ठग गिरफ्तार…

Dhanbad Suicide : घर में फंदे के सहारे झूलकर युवती ने कर ली आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग में… 

Saffrn

Trending News

JSSC Exam Schedule 2026: 3451 शिक्षक पदों के लिए 5 मई...

 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 3451 विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी किया। 5 से 7 मई 2026 तक रांची...

Jharkhand SIR Update: पहले होगी Census, फिर शुरू होगा मतदाता सूची...

 झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फिलहाल टल गया है। पहले जनगणना होगी, उसके बाद मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू किया जाएगा।Jharkhand SIR...

Summer Travel Rush: मई छुट्टियों में ट्रेन फुल, Flight किराया दोगुना,...

 मई की गर्मी की छुट्टियों से पहले रांची से ट्रेनों में लंबी वेटिंग और फ्लाइट किराया दोगुना हो गया है। यात्रियों के लिए कन्फर्म...

Bengal Election Campaign: आज से टीएमसी के समर्थन में प्रचार करेंगे...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन 18 से 20 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल में टीएमसी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे, पुरुलिया में...

Jharkhand Weather Update: 40 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा, भीषण गर्मी...

 झारखंड में तापमान लगातार बढ़ रहा है। कई जिलों में पारा 40 डिग्री के करीब, लू जैसे हालात से जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img