शादी के दबाव में प्रेमी ने की हत्या, महाकुंभ स्नान का दिया था झांसा

गुमला: बिशुनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली अनुरिका कुमारी (24) की उसके प्रेमी सोनू कुमार ने निर्मम हत्या कर दी। सोनू, जो कुरियर बॉय के रूप में काम करता था, अनुरिका को प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कराने के बहाने अपने साथ ले गया और डेहरी में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंककर आरोपी फरार हो गया।

अनुरिका कुमारी (24) की उसके प्रेमी सोनू कुमार ने निर्मम हत्या कर दी – 

बिशुनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बिहार पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, अनुरिका और सोनू का दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन युवती शादी के लिए दबाव बना रही थी। मार्च में शादी करने की बात कहने के बावजूद, युवती की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

5 फरवरी को दुपट्टे से उसका गला दबा , चाकू से गला रेत की हत्या –

हत्या के दिन, 5 फरवरी को, सोनू अनुरिका को बाइक से प्रयागराज के लिए ले गया। डेहरी पहुंचने पर जब युवती शौच के लिए झाड़ियों में गई, तो सोनू ने वहां पहुंचकर पहले दुपट्टे से उसका गला दबा दिया और फिर चाकू से गला रेत दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह महाकुंभ में स्नान कर घर लौट आया।

इस बीच, अनुरिका की मां ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत बिशुनपुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान सोनू से पूछताछ की, तो उसने अपराध कबूल कर लिया। बिहार पुलिस अब आरोपी को अपने साथ लेकर गई है और आगे की जांच जारी है।

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...