Gumla : भागो भागो हाथी आया ! जंगली हाथी का आतंक, व्यक्ति को पटकर मार डाला…

Gumla : गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र के दतरा गांव के जंगल में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला है। हाथियों ने एक व्यक्ति को पटककर मार डाला। मृतक की पहचान दतरा गांव निवासी मतियस केरकेट्टा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात दतरा गांव के लोग जंगली हाथियों को गांव से जंगल की ओर खदेड़ रहे थे जिसमें मृतक मतियस केरकेट्टा भी शामिल था।

Gumla : हाथियों को खदेड़ने के दौरान अचानक गायब हो गया था मतियस

लेकिन हाथियों को खदेड़ने के दौरान मतियस अपने साथियों से बिछड़ गया। जब सुबह गांव में मतियस नहीं दिखा तो लोग उसे ढूंढने लगे। मंगलवार को गांव का एक व्यक्ति बैल चराने जंगल की ओर गया तो मतियस को मृत पाया। गांव वालों को आशंका है कि हाथी ने ही इसे पटककर मार डाला है क्योंकि मृतक के बगल में हाथियों के पैर के निशान देखा गया है।

जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना चैनपुर थाने की पुलिस को दी। इधर घटना की सूचना पर चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी अपने दल बल के साथ दतरा गांव पंहुच कर मामले की जानकारी ली और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हाथियों ने कई खेतों में लगे फसलों को रौंदा

बताते चलें कि इन दिनों चैनपुर अनुमंडल के डुमरी प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक काफी बढ़ा हुआ है। रविवार रात के लगभग 12 से 1 बजे के बीच जंगली हाथियों के झुंड ने मर्चाई पाठ गांव आ पहुंची,वहां हाथियों ने ललेश्वर यादव सहित 6 लोगों के घर को ध्वस्त कर दिया। वहीं 5 एकड़ में लगे मकई की खेती को रौंदकर बर्बाद कर दिया। जिसके कारण रातभर ग्रामीण डर के साये में रहे। वहीं वन विभाग भी हाथियों को खदेडे़ने में विफल साबित हो रहा है।

 

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...