बंद घर से डकैती और फिर जो हुआ…..

बोकारोः बोकारो में एक बंद घर से डकैती का मामला सामने आया है। चोरों ने एक बंद घर से लाखो के सामान उड़ा ले गए हैं। यह पूरी घटना सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें-….जा रहे थे खेत, अचानक लगा जोर का झटका, मौत !

जानकारी के अनुसार मकान मालिक नितेश कुमार अपने ससुर की मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर को लेकर अंतिम संस्कार के लिए बिहार के पटना गए हुए थे, तभी घर को सुनसान देखकर चोर घर के अंदर घुसे और लाखों के सामान लेकर नौ दो ग्यारह हो गए।

पुलिस ने मामले की सूचना मकान मालिक को दी

क्षेत्र में चोरी की घटना होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरु कर दी। पुलिस ने घटना की सूचना मकान मालिक को दी। चोरी की सूचना मिलते ही मकान मालिक घर पहुंचे तो देखा कि पूरे कमरे में सामान बिखरा पड़ा है और गोदरेज का ताला टूटा हुआ है।

ये भी पढ़ें-JSSC-PGT के अभ्यर्थियों की डेडलाइन हो रही समाप्त, 7 मार्च से अभ्यर्थियों का आमरण अनशन 

मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि घर से जेवर सहित करीब 20 से 25 लाख के सामान की चोरी हो गई है। पुलिस डकैती करने वालों की धर-पकड़ में जुट गई है।

 

Bank Strike 2026: 3 दिन की हड़ताल से पहले रविवार को...

 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे।Bank Strike 2026...

JTET Exam Date: 4.40 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार, 11 अक्टूबर को...

 झारखंड जेटेट की आधिकारिक परीक्षा तिथि अब तक घोषित नहीं हुई है। 11 अक्टूबर को कलश स्थापना होने से परीक्षा की तारीख बदलने की...

JPSC Exam: 21 परीक्षाओं में अनियमितता की जांच तेज, 35 अफसरों...

 JPSC की 21 परीक्षाओं में पेपर लीक और OMR हेराफेरी की जांच तेज हो गयी है। पुलिस मुख्यालय ने 35 अफसरों को शामिल कर...