Commercial Advertisment

दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाना पड़ा मंहगा, लौटने के क्रम में अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

जमशेदपुर : बर्थडे पार्टी में जाना पड़ा मंहगा –  सोनारी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात अपराधियों ने रूप नगर चौक

के पास युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं घटना में अन्य दो लोगों को भी गोली लगी है.

जिसकी पहचान गुड्डू गोस्वामी के रूप में की गई है. साथ ही एक महिला को भी गोली लगी है.

जिसका ईलाज एमजीएस अस्पताल में चल रहा है. मृतक दुलाल बस्ती निवासी के रोहित पासवान है.

घटना को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमले के पीछे रवि पासवान गिरोह का हाथ होने

की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि रोहित और गुड्डू एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कदमा

से बर्थडे पार्टी मना कर जा रहे थे. इसी बीच रूपनगर के समीप खोडू, विशाल दत्ता, करण दत्ता, शंभू सिंह सरदार रखाव

और अन्य अपराधियों ने दोनों को घेरकर लाठी- डंडे, ईट- पत्थर से पिटाई के बाद कनपटी में सटाकर गोली मार दी.

जब तक उसके अन्य दोस्त मौके पर पहुंचे, रोहित खून से लथपथ सड़क पर पड़ा हुआ था.

बर्थडे पार्टी में जाना पड़ा मंहगा

मौके पर पहुंची पुलिस रोहित को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने घटनास्थल से 5 खोखा और पिस्तौल बरामद किए है.

उधर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है. बताया जा रहा है, कि रूपनगर और दुलाल बस्ती के बीच अक्सर

हिंसक झड़प होते रहे हैं. उसी का नतीजा यह घटना है. वैसे पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

बताया जा रहा है कि अपराधियों की धरपकड़ को लेकर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है.

वहीं सोनारी थाना प्रभारी अंजनी सिंह के अनुसार कुछ अपराधियों की गिरफ्तार कदमा थाना ले गई है जहां पूछताछ की.

पुलिस दावा किया है कि बहुत जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे.

रिपोर्ट : लाला जबीं

Next

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...