Haj 2027 Registration: हज यात्रा 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें Last Date, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

हज यात्रा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त तक ₹1.52 लाख जमा करने होंगे। जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज।


Haj 2027 Registration रांची: झारखंड राज्य हज समिति ने हज यात्रा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी है। समिति के संयुक्त सचिव गुलाम समदानी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया (अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय) ने इच्छुक यात्रियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और 20 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी।

इच्छुक अभ्यर्थी हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट या ‘हज सुविधा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य होगा।

Haj 2027 Registration:ये दस्तावेज होंगे अनिवार्य

हज यात्रा 2027 के लिए आवेदन करते समय आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

  • 31 दिसंबर 2027 तक वैध भारतीय पासपोर्ट
  • सफेद बैकग्राउंड वाली पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक की कॉपी या कैंसिल्ड चेक
  • निवास प्रमाण पत्र

हज समिति के अनुसार आवेदन की जांच के बाद जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में डिजिटल लॉटरी (कुर्रा) प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके माध्यम से यात्रियों का चयन होगा।


Key Highlights

  • हज यात्रा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जून से शुरू।

  • आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे।

  • चयनित यात्रियों को 10 अगस्त तक ₹1,52,300 जमा करने होंगे।

  • जुलाई के अंतिम सप्ताह में डिजिटल लॉटरी (कुर्रा) से होगा चयन।

  • अंतिम समय में सीट रद्द करने पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा।


Haj 2027 Registration:10 अगस्त तक जमा करनी होगी अग्रिम राशि

चयनित हज यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक प्रति व्यक्ति 1,52,300 रुपये की अग्रिम राशि जमा करनी होगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद भुगतान के लिए किसी प्रकार की अतिरिक्त मोहलत नहीं दी जाएगी।

Haj 2027 Registration:सीट रद्द करने पर लगेगा आर्थिक दंड

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बार सीट रद्द करने के मामलों पर सख्त रुख अपनाया है। समिति के अनुसार अंतिम समय में सीट रद्द होने से यात्रा संचालन और अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं। इसलिए निर्धारित नियमों के अनुसार सीट रद्द कराने वाले यात्रियों पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा।

समिति ने अपील की है कि केवल वही लोग आवेदन करें, जो हज यात्रा करने के लिए पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध हों। आवेदन करने से पहले आधिकारिक दिशा-निर्देशों का अध्ययन अवश्य करें।

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...

तेजस्वी का CM सम्राट पर हमला, कहा- अपराध व अपराधियों के...

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय और भोजपुर की घटना पर एक बार फिर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव जमकर बरसे हैं। बेगूसराय सदर अस्पताल...