Advertisment

छत के नाम पर आधी प्लास्टिक शीट, खुले में शौचालय… ये है बाढ़ राहत शिविरों का हाल

पटना: पटना जिला का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अथमलगोला प्रखंड के रामनगर दियारा और करारी कछार पंचायत का हाल बेहाल है। बख्तियारपुर से मोकामा को जोड़ने वाली NH 31 पर जगह-जगह गंगा का पानी बह रहा है। अथमलगोला प्रखंड के सबनीमा के पास पानी का दबाव NH 31 पर सबसे अधिक देखा जा रहा है। लगभग दस हजार की आबादी वाला रामनगर दियारा पंचायत पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। जहां सिर्फ जान जोखिम में डालकर ग्रामीण पहुंच रहे हैं। वहां पहुंच पाना अथमलगोला प्रशासन के बूते की बात नहीं है, यही वजह है कि यहां चलाए जा रहे बाढ़ राहत शिविर मजाक बनकर रह गये हैं।

baadh bihar 22Scope News

विस्थापितों का कहना है कि उन्हें कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का आलम यह है कि अस्थाई शौचालय में प्रशासन तंबू लगाना भूल चुका है।  10 हजार की आबादी पर मात्र एक नाव उपलब्ध कराया गया है। उस पर भी चढ़ने वालों को 5 रुपए भाड़ा देना पड़ रहा है। रात्रि में नाव के सहारे चोर बाढ़ प्रभावितों के घरों में चोरी कर ले रहे हैं। मवेशियों को चारा नहीं मिल रहा है। भूखे को खाना नहीं मिल रहा है। इसी प्रकार राहत शिविर में चलने वाले भोजनालय में किसी को भोजन मिल पाता है तो किसी को नहीं। नेता मंत्री और आला अधिकारियों का निर्देश ‘ढाक के तीन पात’ होता दिख रहा है।

Jharkhand Assembly Student Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर झारखंड विधानसभा...

Jharkhand Assembly Student Protest: झारखंड विधानसभा में मंगलवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

Ranchi ACB Property Complaint: चंद्रप्रकाश चौधरी-नवीन जायसवाल की संपत्ति को लेकर...

Ranchi ACB Property Complaint: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की संपत्ति से जुड़ी शिकायत के मामले...

पटना में शहीद दिवस पर राजकीय समारोह : CM सम्राट चौधरी...

पटना में शहीद दिवस पर राजकीय समारोह: CM सम्राट चौधरी और कैबिनेट मंत्रियों ने सात अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पटना : बिहार की राजधानी...