भागलपुर में सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की करतूत, सर्जरी के बाद महिला के पेट में छोड़ दिया कपड़ा

भागलपुर : डॉक्टरों की करतूत – पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज से डॉक्टरों की जानलेवा करतूत सामने आई है, दरअसल, स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग में महिला की सर्जरी के बाद डॉक्टर ने पेट के अंदर कपड़ा छोड़ दिया। जिसके कारण महिला की आंत फट गई। महिला प्रियंका कुमारी को प्रसव के लिए 19 फरवरी को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सिजेरियन से उसने बेटे को जन्म दिया।

वहीं उसका इलाज डॉ. अर्चना झा के यूनिट-3 में हुआ था। 26 फरवरी को उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई, लेकिन पेट दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा था। इसके बाद एक बार फिर 15 अप्रैल को महिला अस्पताल आई और उसे दोबारा भर्ती कर दिया गया फिर मामूली ड्रेसिंग कर उसे छुट्टी दे दी गई। लेकिन जांच में अस्पताल के डॉक्टर को बीमारी पकड़ में नही आई। फिर चार महीने बाद जब महिला के पति चंदन कुमार ने उसे निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए लाया, तो अल्ट्रासाउंड में चौंकाने वाली बात पता चली।

डॉक्टरों की करतूत

दरअसल, प्रसव के दौरान हुए ऑपरेशन में महिला के पेट में कपड़ा छोड़ दिया गया था। निजी नर्सिंग होम में दोबारा ऑपरेशन कर उस गोले को निकाला गया, लेकिन कपड़े की वजह से महिला की आंत फट चुकी थी। डॉक्टरों की इतनी बड़ी लापरवाही की वजह से महिला की जान भी जा सकती थी। लेकिन सही समय रहते महिला का दोबारा ऑपरेशन कर उसके पेट से कपड़े को निकाल दिया गया।

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

मृत घोषित बच्ची को जिंदा करने के लिए परिजनों ने बुलाया तांत्रिक, अस्पताल में चला झाड़ फूंक व तंत्र विद्या का खेल

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...