Haryana Assembly Election: कुछ घंटे पहले भाजपा के लिए कर रहे थे चुनाव प्रचार, फिर अचानक कांग्रेस में हो गए शामिल

Haryana Assembly Election: खबर हरियाणा की सियासत से आ रही है। सिरसा से पूर्व सांसद अशोक तंवर फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। वे गुरुवार को महेंद्रगढ़ में एक चुनावी रैली के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और भूपिंदर सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार, अशोक तंवर जींद जिले के सफीदों में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करने के कुछ घंटों बाद ही कांग्रेस में शामिल हो गए।

अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अनबन के बाद 2019 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। नवंबर 2021 में वे तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। अप्रैल 2022 में वे आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए । इस साल की शुरुआत में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतत्व की प्रशंसा करते हुए भाजपा में शामिल हो गए थे।

Haryana Assembly Election: अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अशोक तंवर ने आज जींद जिले के सफीदों में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। इसके कुछ घंटों बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान तंवर ने राहुल गांधी से हाथ मिलाया और भूपिंदर हुड्डा का अभिवादन किया। वहीं दोनों ने तंवर का स्वागत किया और उनकी पीठ थपथपाई।

Haryana Assembly Election से पहले बीजेपी को झटका

2009 के लोकसभा चुनाव में अशोक तंवर ने सिरसा (एससी) से इनेलो उम्मीदवार सीता राम को 35,499 वोटों से हराया था। हालांकि इसके बाद 2014 के चुनाव में उन्हें इनेलो के चरणजीत सिंह रोरी ने 1.15 लाख वोटों से हरा दिया। फिर 2019 के चुनाव में भी उन्हें भाजपा की सुनीता दुग्गल से 3 लाख से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं तंवर की कांग्रेस में वापसी से आगामी विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) से पहले हरियाणा में पार्टी की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। वहीं यह प्रदेश में बीजेपी के लिए झटका है।

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...