Nitish Kumar ने कभी सरेंडर किया है कि आज करेंगे, तेजस्वी पर भी बरसे श्रवण कुमार

पटना: बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने एक बार फिर विपक्ष पर हमला किया और कहा कि कुछ लोग मुग़ालफत में रहते हैं। वे वैसे बयान दे कर अपने समर्थकों का हौसला बुलंद करते रहते हैं ताकि उन्हें आने वाले दिनों में बेहतर परिणाम मिल सके। लेकिन वे सरकार कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार की बात पर उन्होंने कहा कि ऐसा चर्चा आपलोगों से ही हम भी सुनते हैं और आपको धन्यवाद है कि आपलोग चर्चा कर के कुछ लोगों के हौसला को बुलंद करते रहते हैं।

वहीं तेजस्वी के यात्रा को लेकर श्रवण कुमार ने कहा कि वे यात्रा कर के बिहार की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं लेकिन जो कुर्सी उन्हें मिली है उसकी जिम्मेवारी नहीं निभा रहे हैं। वे लोगों को बरगला रहे हैं लेकिन बिहार की जनता सब समझती है और उनके झांसे में आने वाली नहीं है। इससे पहले भी वे यात्रा पर गए थे। विधानसभा चला लेकिन वे एक भी दिन विधानसभा में नजर नहीं आए। सिर्फ यात्रा करने से कुछ नहीं होता है। उन्हें न तो कुर्सी मिलने वाली है और न ही वे अपने दायित्व का निर्वहन कर पाएंगे।

वहीं विपक्ष का आरोप कि नीतीश कुमार ने भाजपा के आगे सरेंडर कर दिया है पर श्रवण कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने आज तक कभी सरेंडर किया है? वे 18 वर्षों से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उनके साथ कभी वे आते हैं कभी वे आते हैं लेकिन वे जहां थे वहीं हैं। वे सरेंडर करने वालों में से हैं ही नहीं कि किसी के आगे सरेंडर कर दें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Central Govt. का ‘कहीं पर निगाहें तो कहीं है निशाना’, RJD प्रवक्ता ने केंद्र पर…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Nitish Kumar Nitish Kumar Nitish Kumar

Nitish Kumar

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विशेष PMLA...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...