Hazaribagh: शहीद कैप्टन करमजीत सिंह के नाम पर मार्ग का हुआ नामकरण, मंत्री ने किया नामकरण

Hazaribagh: शहर के पीडब्ल्यूडी चौक से लेकर हॉली क्रॉस स्कूल तक सड़क शहीद कैप्टन करमजीत सिंह मार्ग के नाम से जाना जाएगा। झारखंड के पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने नामकरण किया है। कार्यक्रम में हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद समेत जिले भर के वरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Hazaribagh: शहीदों को याद रखना समाज की जिम्मेदारी- मंत्री

वहीं शहीद कैप्टन करमजीत सिंह का पूरा परिवार और समाज के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा शहीदों को याद रखना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने शहादत के बाद परिवार वालों से भी मुलाकात की थी। इस मार्ग का नाम शहीद के नाम पर रखने की बात हुई थी। वह वादा पूरा किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि शहादत के बाद कुछ चीजों के लिए तात्कालीन उपायुक्त नैंसी सहाय से वार्ता हुई थी। कुछ चीज अभी शेष है, जो वर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह को अवगत कराकर पूर्ण करवाया जाएगा।

Hazaribagh: विधायक ने सरकार को दिया धन्यवाद

वहीं सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया कि वादा पूरा किया गया है। शाहिद हमेशा याद रहते हैं, लेकिन जिस तरह से मार्ग का नामकरण किया गया है। ऐसे वह अब हजारीबाग के इतिहास के पन्नों में अमर हो जाएंगे। यह सभी के प्रयास से हो पाया है।

Hazaribagh: आईईडी धमाके में शहीद हुए थे कैप्टन करमजीत

बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास मंगलवार 12 फरवरी को हुए आईईडी धमाके में सेना के एक कैप्टन समेत दो जवान शहीद हो गए थे। उनमें शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी उर्फ पुनीत भी थे। करमजीत हजारीबाग के जुलू पार्क के रहने वाले थे। वे अजिनदर सिंह बक्शी और नीलू बक्शी के एकलौते पुत्र थे। 13 फरवरी को उनका पार्थिव शरीर हजारीबाग आया था। उसी दिन हजारीबागवासियों ने सरकार से मांग की थी कि शाहिद के नाम पर चौक का नामकरण किया जाए।

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...