Hazaribagh : बड़कागांव के आंदोलन की धमक दिल्ली पहुंची, सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री और वरीय पदाधिकारियों से की मुलाकात

Hazaribagh : हजारीबाग का बड़कागांव इन दोनों आंदोलन के कारण पूरे राज्य भर में सुर्खियों में है। स्थिति यह बन गई है कि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी और इससे जुड़े केंद्रीय मंत्री से भी मुलाकात कर समस्या की समाधान करने की बात की है। दूसरी ओर कट ऑफ डेट बदलने की मांग को लेकर 10 जून से ही युवा विस्थापित संघर्ष मोर्चा अनिश्चित कालीन धरने पर है।

ये भी पढ़ें- Breaking : सदन में SIR पर भड़के बाबूलाल कहा-बांग्लादेशी रोहिंग्या को वोटर कभी नहीं बनने देगी बीजेपी… 

Hazaribagh : कोल उत्खनन के लिए पूरे देश भर में जाना जाता है बड़कागांव

हजारीबाग का बड़कागांव कोल उत्खनन के लिए पूरे देश भर में जाना जा रहा है। एनटीपीसी कोल उत्खनन कर देश के कई राज्यों को बिजली उत्पन्न करने के लिए कोयला उपलब्ध करा रहा है। यहां मुआवजा और कट ऑफ डेट को लेकर युवा संघर्ष भी कर रहे हैं। “युवा विस्थापित संघर्ष मोर्चा” के नेतृत्व में कट ऑफ डेट (विस्थापन तिथि) को आगे बढ़ाने, विस्थापन की राशि वर्तमान दरों से देने और विस्थापित युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांगों को लेकर कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। यह आंदोलन 10 जून 2025 से अनिश्चितकालीन धरने के रूप में शुरू हुआ है जो अब तक जारी है।

ये भी पढ़ें- Breaking : शिबू सोरेन को घर पर पढ़ाइए, बिनोद बिहारी की प्रतिमा लगाने की मांग ठुकराने पर भड़के जयराम महतो… 

Hazaribagh : 2016 की कट ऑफ डेट मान्य नहीं-आंदोलनकारी

विस्थापितों का कहना है कि 2016 की कट ऑफ डेट मान्य नहीं है। जिस दिन से उनके गांव को विस्थापित किया जाता है, उसी दिन को कट ऑफ डेट माना जाए। विस्थापितों की मांग है कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी युवाओं को एकल परिवार माना जाए।

ये भी पढ़ें- Breaking : रिम्स-2 विवाद पर पूर्व सीएम चंपई सोरेन का बड़ा बयान, आदिवासियों पर दर्ज FIR वापस ले नहीं तो… 

विस्थापितों की मांग है कि उन्हें मिलने वाली एकमुश्त मुआवजे की राशि वर्तमान दरों के अनुसार दी जाए। विस्थापित होने वाले युवक-युवतियों को परियोजना में नौकरी में प्राथमिकता दी जाए। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी और संबंधी केंद्रीय मंत्री से भी मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया है।

बड़कागांव के का आंदोलन की धमक अब दिल्ली तक पहुंच चुकी है. बहरहाल कट ऑफ डेट को लेकर क्या फैसला लिया जाता है इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढे़ं++++++

Ranchi Crime : कुरकुरे हत्याकांड में अपराधी को छुपाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार… 

Bokaro : दामोदर नदी में डूबा जिलाबल का जवान, नहाने के दौरान हादसा… 

RIMS-2 विवाद पर भड़के बाबूलाल-आदिवासियों का आवाज दबाना चाहती है हेमंत सरकार… 

Jharkhand Politics : सूर्या हांसदा को आदिवासी मसीहा बताकर खेला खेल रही भाजपा-हेमलाल मुर्मू का बड़ा बयान… 

Dhanbad Breaking : बाईक सवार अपराधियों ने सरेआम मांदरा के मुखिया को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस… 

Surya hansha encounter को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग गोड्डा पहुंची, डीसी और एसपी से मांगा जवाब… 

Breaking : संविधान संशोधन पर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा बयान-नीतियां देश को मुश्किल दौर में ले जा रही 

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...