Hazaribagh: व्यवहार न्यायालय में वकील–पुलिस आमने-सामने, किस वजह से बढ़ा तनाव, जानिए पूरा मामला

Hazaribagh: व्यवहार न्यायालय, हजारीबाग परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। कोर्ट परिसर में केस आईओ को अधिवक्ताओं ने जमकर पिटाई कर जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार, फर्जी एसीबी पदाधिकारी बनकर वसूली करने के आरोप में अधिवक्ता महेश पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Hazaribagh: वकील–पुलिस आमने-सामने

इसी को लेकर कटकमसांडी थाना के केस आईओ मनोज कुजूर पर अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में हमला कर दिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि पहले कस्टडी में रहते हुए पुलिस ने वकील के साथ मारपीट की थी। इस घटना के विरोध में वकीलों ने केस आईओ को निशाना बनाया।

Hazaribagh: अधिवक्ताओं ने की ये मांग

वहीं अधिवक्ताओं ने मांग की है कि पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, अन्यथा वे पेन डाउन हड़ताल करेंगे। कोर्ट परिसर में वकीलों का आक्रोश चरम पर रहा और लगातार नारेबाजी होती रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हजारीबाग एएसपी अमित कुमार और डीएसपी शाहिद रजा समेत कई वरीय पदाधिकारी मौके पर डटे रहे।

पूरा न्यायालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। बार काउंसिल के अधिवक्ता साफ कह रहे हैं कि जब तक केस आईओ की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे आंदोलन जारी रखेंगे। फिलहाल, न्यायालय परिसर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...

Jharkhand Teacher Training: नवंबर में होगा TNA, 27 अक्टूबर से मॉक...

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 27 से 29 अक्टूबर तक TNA मॉक टेस्ट होगा। रांची में FLN चैंपियनशिप के 49% शिक्षक अब तक...