Hazaribagh Crime : ब्राउन शुगर बेचते पुलिस ने दो लोगों को दबोचा…

Hazaribagh Crime : हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र में आए दिन नशे का कारोबार बढ़ता देख कर कटकमदाग पुलिस अलर्ट मोड पर है एवं लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर एवं नाप तौल करने वाली मशीन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मो इकबाल कुरैशी और मो इफ्तखार कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Hazaribagh Crime : गिरफ्तार आरोपी
Hazaribagh Crime : गिरफ्तार आरोपी

ये भी पढ़ें- Dhanbad Accident : हाइवा ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने कर दिया… 

इन दोनों के पास लगभग 7 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ ही मापतौल करने की मशीन भी प्राप्त हुई। इससे पता चलता है कि यह दोनों आरोपी नशा तो करते ही थे, साथ ही साथ इसके कारोबार में भी संलिप्त थे। इसकी सूचना जैसे ही कटकमदाग पुलिस को मिली छापेमारी कर घेराबंदी की गई।

Hazaribagh Crime : अपराध बढ़ने का मुख्य कारण नशा है-अपर पुलिस अधीक्षक

तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आए एवं मिलकर तत्काल इन ब्राउन शुगर के कारोबारियों को धर दबोचा।कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध बढ़ने का मुख्य कारण नशा ही है। जो भी अपराधी मिले हैं लगभग सभी नशा करते हैं।

ीहदत 22Scope News

ये भी पढ़ें- Ranchi से खरीदा शराब, ऊंचे दाम पर बिहार में बेचने की थी तैयारी, आरपीएफ ने दबोचा.. 

Hazaribagh Crime : नशे के कारोबारियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश

ऐसी स्थिति में थाना प्रभारी की प्राथमिकता है कि प्रखंड क्षेत्र में चल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाए एवं युवकों की जिंदगी बर्बाद होने से रोकें। उन्होंने कहा कि इस विषय पर जब तक प्रखंड क्षेत्र में शांति बहाल नहीं हो जाती तबतक कार्रवाई लगातार होती रहेगी। जो भी आरोपी होंगे उन पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी एवं गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

JPSC Office Raid: क्या JPSC में हुआ बड़ा घोटाला? CID और...

JPSC Office Raid: CID और रांची पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के दफ़्तर में...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...