Commercial Advertisment

Hazaribagh को ट्रैफिक जाम से छुटकारा, सांसद मनीष जायसवाल ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

Hazaribagh : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान अब निकट भविष्य में होता नजर आ रहा है। सांसद मनीष जायसवाल ने संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर दो अत्यंत महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रस्तावों को उनके समक्ष रखा।

Hazaribagh रिंग रोड के निर्माण का रखा प्रस्ताव

पहला प्रस्ताव हजारीबाग रिंग रोड के निर्माण से जुड़ा है। लगभग ₹450 करोड़ की लागत से प्रस्तावित यह 20 किलोमीटर लंबी रिंग रोड चतरा रोड से शुरू होकर नगवां फ्लाईओवर होते हुए सिलवार एनएच-522 तक जाएगी। इसका उद्देश्य शहर को भारी वाहनों से राहत दिलाना है। चतरा, आम्रपाली और कोयलांचल क्षेत्र से आने वाले भारी वाहन—विशेष रूप से कोयला ट्रांसपोर्ट करने वाले ट्रक—इस रिंग रोड के माध्यम से शहर में प्रवेश किए बिना ही डायवर्ट हो सकेंगे। इससे न केवल शहर के अंदर ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी, बल्कि प्रदूषण और दुर्घटनाओं में भी भारी कमी आने की संभावना है।

Hazaribagh सुल्ताना-सिमरिया-चतरा मार्ग के चौड़ीकरण का रखा प्रस्ताव

दूसरा महत्वपूर्ण प्रस्ताव सुल्ताना-सिमरिया-चतरा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर रखा गया। यह मार्ग हजारीबाग को मगध, आम्रपाली, एनटीपीसी जैसी कोल परियोजनाओं से जोड़ता है, जहां से कोयले की भारी आवाजाही होती है। इसके चौड़ीकरण से यातायात में सुगमता, यात्रियों की सुरक्षा और व्यापारिक गतिविधियों को बल मिलेगा।

नितिन गडकरी ने दोनों प्रस्तावों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सांसद जायसवाल ने बताया कि मंत्री महोदय की ओर से मिले सकारात्मक रुख से स्पष्ट है कि हजारीबाग को शीघ्र ही इन दोनों योजनाओं पर केंद्र की सौगात मिलने वाली है।

इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से हजारीबाग न केवल बुनियादी ढांचे की दृष्टि से मजबूत होगा, बल्कि एक स्मार्ट, सुरक्षित और विकसित शहर की दिशा में भी अग्रसर हो सकेगा। क्षेत्रीय जनता को अब इन योजनाओं पर जल्द अमल की उम्मीद है।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...