Commercial Advertisment

Hazaribagh : सरकारी स्कूल के बच्चे बोलेंगे फर्राटेदार इंग्लिश, शिक्षकों को किया जा रहा प्रशिक्षित

Hazaribagh : हजारीबाग समेत पूरे राज्य भर के सरकारी स्कूल के शिक्षक अब फराटेदार अंग्रेजी बोलते हुए स्कूल में नजर आएंगे। यही नहीं बच्चों को भी इंग्लिश माहौल में डालने की कोशिश की जाएगी। हजारीबाग के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में शिक्षकों को अंग्रेजी बोलने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : ऑनलाइन गेम ‘एविएटर’ ने कर दिया बर्बाद! लत ऐसी कि खुद को ही लूट लिया… 

ये भी पढ़ें- Palamu : फोर्थ ग्रेड बहाली पर लगी रोक, राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जारी की अधिसूचना… 

Hazaribagh : ट्रेनिंग में शामिल टीचर
Hazaribagh : ट्रेनिंग में शामिल टीचर

झारखंड के सरकारी स्कूल में शिक्षक अब फराटे दार इंग्लिश बोलते हुए दिखेंगे। यही नहीं बच्चों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इसे लेकर हजारीबाग के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में हाई स्कूल और प्लस टू के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को अंग्रेजी को लेकर प्रशिक्षित करना है, ताकि जब बच्चों को अंग्रेजी की पढ़ाई शिक्षक कराएं तो छात्र और भी अच्छा प्रदर्शन कर सके।

ये भी पढ़ें- Bokaro : अपराध पर लगेगा ब्रेक, बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने दिए कड़े निर्देश… 

ये भी पढ़ें- Ranchi : पुलिसिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव, दो दर्जन से ज्यादा थानेदार इधर से उधर, यहां देखे पूरी लिस्ट… 

Hazaribagh : बच्चों को बेहतर इंग्लिश देने के लिए सरकार प्रयासरत

बच्चों को बेहतर इंग्लिश की शिक्षा दी जा सके इसे लेकर राज्य सरकार प्रयासरत है। पूरे राज्य भर में इन दोनों हाई स्कूल और प्लस टू के शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है, ताकि वे स्कूल में जाए तो बच्चों को बेहतर इंग्लिश की शिक्षा दे सके। सरकारी स्कूल में अंग्रेजी की पढ़ाई औसतन अच्छी नहीं होती है। ग्रामीण परिवेश के बच्चे इंग्लिश से भय भी खातें हैं लेकिन अब उन बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए राज्य सरकार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है। हजारीबाग में सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

Hazaribagh : जानकारी देती ट्रेनर
Hazaribagh : जानकारी देती ट्रेनर

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : देश के तीसरे सबसे स्वच्छ शहर का गौरव बना जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला फाइव स्टार सम्मान 

ये भी पढ़ें- Breaking : खनन विभाग में ईडी की दबिश से हड़कंप, दरवाज़ा बंद, छानबीन जारी… 

प्रशिक्षण पाने से शिक्षकों को बेहतर माहौल मिलेगा

प्रशिक्षण पाने वाली शिक्षक भी बता रही है कि झारखंड में कई ऐसे शिक्षक हैं जो जैक परीक्षा से मैट्रिक पास किए हैं। कई शिक्षकों का अंग्रेजी अच्छा नहीं है। प्रशिक्षण पाने से शिक्षकों को बेहतर माहौल मिलेगा। अंततः इसका लाभ छात्रों को मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान अंग्रेजी बोलचाल के दौरान कौन सा शब्द का प्रयोग करें कैसे बोले इसकी जानकारी दी गई है। शिक्षको ने कहा कि प्रशिक्षण मिलने के बाद विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देंगे। सरकारी स्कूल के छात्रों का इंग्लिश बेहतर हो इसे लेकर राज्य सरकार प्रयासरत है। आने वाले समय में इसका असर भी देखने को मिलेगा।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Saraikela Murder : संपत्ति के लिए भाई बना काल! पत्थर से कूचकर उतार दिया मौत के घाट, आरोपी फरार… 

Koderma Accident : घाटी में कंटेनर बना काल! सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत… 

Giridih : उसरी नदी में समस्तीपुर के लापता युवक का शव बरामद, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका… 

Pakur Crime : गांव-गांव घूमकर बेचता था ज़हर! ब्राउन शुगर का सौदागर गिरफ्तार… 

Giridih Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, डॉक्टर की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने चालक की कर दी धुनाई… 

Dhanbad : दहेज की खातिर मार डाला! गर्भवती विवाहिता महिला की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर आरोप… 

Ranchi : डोरंडा थाना बना अखाड़ा! युवती और महिलाओं के साथ मारपीट, पुलिस पर पक्षपात का आरोप… 

Bokaro Crime : रात के अंधेरे में सेंधमारी कर ऐसे उड़ाते थे सामान, दो शातिर चोर गिरफ्तार… 

Dhanbad : राजगंज थाना प्रभारी का जाति प्रमाण पत्र निकला फर्जी, जांच के आदेश… 

Ranchi Crime : नशे का कारोबार बेनकाब, भारी मात्रा में अफीम के साथ दो तस्कर धराए… 

Vaibhav Suryavanshi News: वैभव को बाहर रखने से टीम इंडिया को...

 न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बावजूद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल। 22 Scope के एडिटर इन चीफ गंगेश गुंजन ने बताया,...

Gamharia Thana Rape Allegation: ‘रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो बेटियां...

Gamharia Thana Rape Allegation: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में न्याय की गुहार लेकर पहुंची एक महिला के साथ पुलिसकर्मी पर...

Ranchi Murder Case: होटल मालिक ने 50 हजार में दी सेल्समैन...

 रांची के पिठौरिया में कृष्णा स्वीट्स के सेल्समैन बानेश्वर गोराई की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई। होटल मालिक और सफाईकर्मी गिरफ्तार, 50 हजार...