Hazaribagh: कनहरी पहाड़ में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Hazaribagh: जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनहरी पहाड़ के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है।  शव जंगल के पास बने चेक डैम में मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित मिश्रौल तेलियाडीह गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि सोनू कुमार अपने गांव तेलियाडीह से पढ़ाई के कागजात को लेकर हजारीबाग के लिए निकाला था, लेकिन अचानक उसकी मौत की खबर से परिवार सदमे में है। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है और इस मामले में पुलिस से छानबीन की गुहार लगाई है।

Hazaribagh: घटना की जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि, शव मिलने की सूचना पर कोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग लाया है और मामले की जांच कर रही है। हालांकि, युवक की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। वहीं परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

बिहार में प्रशासनिक सेवाओं के लिए बड़ा कदम : फैकल्टी आदान-प्रदान...

पटना : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के साथ अन्य सेवा प्रशिक्षु पदाधिकारियों के लिए फैकल्टी का आदान-प्रदान करने की...

ईंट का दीवार गिरने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत,...

बिहिया : भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर धोबिया मोहल्ले में शनिवार की सुबह ईंट का दीवार गिरने से दो मासूम...

NEET 2026 Dhanbad Result: गोल धनबाद के 40+ विद्यार्थियों ने हासिल...

NEET 2026 Dhanbad Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET 2026 के नतीजों में धनबाद के गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया...