Advertisment

हजारीबाग झारखंड का हृदय और हृदय पर हो रहा आघात- दीपक प्रकाश  

रांची : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश हजारीबाग 2 दिनों के दौरे पर पहुंचे हैं. दीपक प्रकाश ने संगठन को मजबूत करने के लिए जगह-जगह अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर की. हजारीबाग जिले के बड़कागांव क्षेत्र से हो रहे कोयला खनन के मामले को भी उन्होंने देखा और कहा कि हजारीबाग झारखंड का हृदय है और आज हृदय पर जो आघात पहुंचाया जा रहा है इसमें सरकार की भूमिका संदिग्ध है. सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस के विधायक अपने ही सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं तो दूसरी ओर सरकार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा ठोक रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछड़ों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज पिछड़ा वर्ग जितना समृद्ध हो रहा है आज तक ऐसा नहीं हो पाया था. आज सबसे ज्यादा विधायक पिछड़े वर्ग से हैं तो वहीं पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक स्वीकृति देने का काम भी मोदी के द्वारा किया गया. उन्होंने झारखंड सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब भी वक्त है सरकार लोक हित में कार्य करे.

रिपोर्ट : आशीष

हजारीबाग से दौड़ेगी ‘आस्था स्पेशल’, जानिये कब से होगा परिचालन

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : सुबह से मतदान जारी, कई दिग्गजों ने...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज यानी 30 जुलाई को सुबह सात बजे से उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। कई दिग्गजों...

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...