Hazaribagh: कुड़मी समाज का महा जुटान- ST सूची में शामिल किए जाने की फिर उठी मांग

Hazaribagh: संत कोलंबस ग्राउंड में आज कुड़मी समाज का विशाल महा जुटान आयोजित किया गया। हजारों की संख्या में कुड़मी समाज के लोग कुड़मी अधिकार महा रैली के बैनर तले एकत्रित हुए और अपनी प्रमुख मांग-कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) की सूची में शामिल करने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचेः

कोलंबस मैदान में सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे और नारे लगाते हुए अपनी एकता और अधिकार की आवाज बुलंद की। मंच से समाज के कई वक्ताओं, नेताओं और बुद्धिजीवियों ने कहा कि कुड़मी समुदाय ऐतिहासिक रूप से जनजातीय समाज का हिस्सा रहा है, लेकिन आज तक उन्हें उनका हक नहीं मिला।

आंदोलन की दी चेतावनीः

नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि कुड़मी समाज को ST सूची में जल्द से जल्द शामिल किया जाए, ताकि समाज के लोगों को शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में समान अवसर मिल सके। सभा में कई सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय नेताओं ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समुदाय की मांगें नहीं मानी गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान समाज की संस्कृति और परंपराओं को दर्शाते हुए नृत्य और गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा मैदान कुड़मी समाज की एकता और गौरव का प्रतीक बन गया।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

 

 

 

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...