Hazaribagh : जुगाड़ के सहारे चल रही जिंदगी, दवा की कमी झेल रही SBMCH

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के टीवी मरीज की दवा में कमी देखी जा रही है तथा पूरे जिले भर की बात करें तो लगभग 1100 टीवी मरीज है। लगभग 300 एक्टिव टीवी मरीजों की संख्या बताई जाती है परंतु बात उनके दवा की करें तो टीवी की बीमारी में दवा बहुत जरूरी होता है लेकिन हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में टीवी मरीजों के लिए दवा की कमी देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें-Dhanbad Crime : डीजल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, तीन फरार, पुलिस ने फिर… 

पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध नहीं

किसी तरह दवा उपलब्ध करा कर उन्हें दवा दी जा रही है जो भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस मामले में जब हमने हजारीबाग के सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी सिंह से बात किया तो उन्होंने कहा कि यह बात सत्य है कि टीवी की दवा में कमी आई है तथा इसके लिए वह लगातार राज्य में हो रही बैठक में बात उठा रहे हैं।

दो दिनों में अस्पताल पहुंच जाएगा दवा-सिविल सर्जन

परंतु राज्य और देश में चल रहे चुनाव के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है परंतु उन्होंने यह भी बात बताई की किसी तरह से दवा मंगवा कर मरीज को दिया जा रहा है तथा अपने स्तर पर उन्होंने भी दवा का क्रय किया है जो दो दिनों में अस्पताल पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें-Breaking : चंपई सोरेन पहुंचे होटवार, इनसे की मुलाकात… 

फिर पर्याप्त मात्रा में मरीज के लिए दवा यहां उपलब्ध रहेगी। उन्होंने इस कमी के लिए देश और राज्य में चल रहे लोकसभा चुनाव को कारण बनाया है। अब देखना यह होगा कि हजारीबाग जिले के टीवी मरीजों को कब पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध हो पाती है।

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...