दो सगी बहने समेत तीन नाबालिग लड़कियों से रेप, जानिए पूरा मामला

Desk. खबर महाराष्ट्र से है। पालघर जिले में दो सगी बहने समेत तीन नाबालिग लड़कियों के साथ रेप का मामला सामने आया है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि रेप के आरोपी को पुलिस ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है।

तीन नाबालिग लड़कियों से रेप

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पालघर के विरार में रहता है। उसका एक दोस्त जेल में बंद है। इसका फायदा उठाकर उसने उसके बेटी को बहला-फुसला कर अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद वो लगातार उसके साथ रेप करता रहा। इसी तरह उसने अपने पड़ोस में रहने वाली 13 और 17 साल की दो सगी बहनों के साथ भी बार-बार बलात्कार करता रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी पिछले साल दिसंबर से लगातार वारदात को अंजाम दे रहा था। पीड़ित लड़कियों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) की धारा 64(2)(एम) और 65 (1) के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके बाद उसे गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया है।

Jharia Land Subsidence: झगड़ा देखने निकला शख्स, पीछे धंस गयी जमीन;...

Jharia Land Subsidence: बीसीसीएल एरिया-10 के अंतर्गत लिलोरी पथरा इलाके में एक बार फिर अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत फैल गयी। भू-धंसान की...

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...