Jharkhand Election Result: बड़कागांव से पिछड़ी अंबा प्रसाद, भाजपा प्रत्याशी ने बनाई बढ़त

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। बड़कागांव विधानसभा सीट से अभी तक बीजेपी प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद पर बढ़त बना ली है। अभी तक रोशन लाल चौधरी  को 10635 वोट मिले हैं, जबकि अंबा प्रसाद को 7554 वोट मिले हैं।

Jharkhand Election Result: बड़कागांव विधानसभा सीट

बड़कागांव विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। यहां 66 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर  एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी और इंडिया गठबंधन की ओर से सिटिंग विधायक अंबा प्रसाद के बीच मुख्य मुकाबला हो रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर अंबा प्रसाद ने जीत हासिल की थी। उन्होंने आजसू उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी को हराया था। इस बार भी दोनों चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। हालांकि इस बार रोशन लाल चौधरी बीजेपी से चुनाव लड़ रहे हैं और यह चुनाव बीजेपी और आजसू ने साथ मिलकर लड़ा है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...