बड़कागांव में कल्पना सोरेन ने अंबा प्रसाद के लिए मांगा वोट, बीजेपी पर जमकर बरसी

बड़कागांव. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार जोरों पर है। आज कल्पना सोरेन ने बड़कागांव की कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद के लिए चुनावी सभा की और उनके लिए जनता से वोट मांगा। इस दौरान कल्पना सोरेन ने दावा किया किया बड़कागांव में इंडिया ब्लॉक की जीत होगी। बड़कागांव की बेटी की जीत होगी।

बड़कागांव में बीजेपी पर गरजी कल्पना सोरेन

इस दौरान कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा का फर्जी बुलडोजर नहीं, INDIA गठबंधन के विकास की गाड़ी दौड़ेगी। भाजपा-आजसू वालों ने हमेशा झारखंडी मुद्दों को दरकिनार किया है, विस्थापितों के मुद्दों को दरकिनार किया है। इन्हें झारखंडवासियों से कोई मतलब नहीं है। अगर किसी ने करोड़ों झारखंडवासियों के लिए काम किया है तो वो हेमन्त जी की सरकार ने किया है।

Best GPS in Jharkhand

उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड में पिछड़ा समाज का आरक्षण 27 प्रतिशत से घटाकर 14 प्रतिशत करने का काम किया था। जब भी झारखंडी मुद्दों की बात आती है, भाजपा-आजसू हर बार विरोध में उतर जाती है। भाजपा-आजसू को झारखंडियों से इतनी चिढ़ क्यूं है?

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी एवं काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...