Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh : सांसद मनीष जायसवाल और विधायक अम्बा प्रसाद ने 4 करोड़ की विकास योजनाओं की रखी आधारशिला

Hazaribagh : जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट ( डीएमएएफटी) की राशि से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में विकास के कई कार्य हुए है और इस योजना से क्षेत्र की जरूरी विकास कार्यों को किया जा रहा है। क्षेत्र के हर इलाके शहर, गांव- कस्बे, गली के विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर लोगों को राहत पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उक्त बातें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में डीएमएफटी योजनान्तर्गत दो विकासयोजनाओं की आधारशिला रखने के उपरांत कही।

Hazaribagh : डीएमएफटी से क्षेत्र का हो रहा है सतत विकास : मनीष जायसवाल

शनिवार को सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने संयुक्त रूप से बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम सांढ में डीएमएफटी की राशि करीब 2 करोड़ 93 लाख़ रूपए की राशि से ग्राम सांढ के दुफेड़वा आम बैजनाथ महतो के घर से धमेंद्र प्रसाद के घर होते हुए श्मशान घाट तक एवं चैता महतो के घर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय होते हुए मुख्य पथ जोधी महतो के घर तक पीसीसी पर निर्माण कार्य का शिलान्यास और ग्राम गोसाईं बलिया में डीएमएफटी की राशि एक करोड़ 70 हज़ार की लागत से उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोसाईं बलिया के उन्नयन हेतु विविध कार्य का विधिवत् शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर और नारियल फोड़कर किया।

सांढ और गोसाईंबलिया दुर्गा मंडप में सांसद ने टेका माथा

इस दौरान यहां पहुंचने से पूर्व बड़कागांव चौक और सांढ एवं गोसाईबलिया में स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का फूल माला पहनाकर और ढोल ताशे के साथ जबरदस्त स्वागत किया।हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सांढ और ग्राम गोसाईं बलिया में नवरात्र के अवसर पर दुर्गा मंडप पहुंचकर यहां माथा टेका और माता रानी से संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की ।

मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद

उक्त मौके पर विशेषरुप से विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति मुकुल देव नारायण, संवेदक सह पूर्व मुखिया संघ जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ प्रसाद, सांढ़ पंचायत मुखिया सुलेखा कुमारी, चौपदार बलिया पंचायत मुखिया पूजा कुमारी, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, समाजसेवी भवानी प्रसाद, समाजसेवी सत्येंद्र सिंह, पूर्व मुखिया भीखन महतो, पंसस उपेन्द्र कुमारी, भाजपा नेता सुमन गिरी , सोहनलाल मेहता, पंसस प्रभु राम, टेकलाल कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अजित महतो, चन्दन पुरी, सुरेश महतो, सुखदेव महतो, त्रिलोकी महतो, सतीश राम, गिन्नी वर्मा, पूनम कुमारी, जगत नन्द गुप्ता, प्रधानाध्यापक गोपाल कुमार दांगी, सजंय कुमार, नेहा कुमारी, राजीव रंजन, किन्नू राम, सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

दरभंगा में एक भवन में चलेंगे दो अस्पताल, जानिए कैंसर हॉस्पिटल...

पटना: बिहार के दरभंगा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। गंगवारा स्थित 100 शय्या...

छठ-दिवाली के बाद पटना जंक्शन पर बढ़ेगी भीड़, ECR GM डिंपी...

पटना: छठ और दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद बिहार से दूसरे राज्यों की ओर लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते...

राघोपुर से जाफरपट्टी तक CM सम्राट चौधरी का निरीक्षण, PM मोदी...

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर...