Hazaribagh News: विजया रहाटकर का हजारीबाग दौरा हुआ संपन्न, सात जिलों का प्रशिक्षण समाप्त

Hazaribagh News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का हजारीबाग दौरा संपन्न हो गया. एक दिवसीय दौरे में उन्होंने तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लिए और महिला सशक्तिकरण महिला सुरक्षा साइबर अपराध समेत कई मुद्दों पर पदाधिकारी और महिलाओं से वार्ता किया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने तय किया है कि पूरे देश भर के 800 जिले में लोकल कमेटी और आंतरिक शिकायत समिति को प्रशिक्षण दिया जाएगा. सात जिलों का प्रशिक्षण हजारीबाग में संपन्न हुआ है.

Hazaribagh News: हजारीबाग में दिया गया प्रशिक्षण

राष्ट्रीय महिला आयोग पूरे देश भर के 800 जिले में लोकल कमेटी और आंतरिक शिकायत समिति को प्रशिक्षण देगा. साथ आंतरिक शिकायत समिति को प्रशिक्षण हजारीबाग में दिया गया. अब तक 150 जिलों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है. यह बातें हजारीबाग में पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने दी है.

नई दिल्ली से पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर, सदस्य डेलिना खोंगडुप,डॉ अर्चना मजूमदार और ममता कुमारी का डोरा संपन्न हुआ. एक दिवसीय कार्यक्रम में आयोग की टीम राज्य की प्रतिष्ठित संत कोलंबस कॉलेज में”कैंपस कॉलिंग प्रोग्राम” नगर निगम, हजारीबाग सभागार में फोन एक्ट के तहत स्थानीय समितियां एवं आंतरिक समितियां की क्षमता निर्माण को लेकर कार्यशाला, और प्रमंडल स्तरीय वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ जिला समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक कि.

इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और हजारीबाग प्रमंडल में पढ़ने वाले सभी जिले में महिलाओं की स्थिति और उनके खिलाफ अपराध पर चर्चा किया. साथ ही महिलाओं को कैसे बेहतर वातावरण कार्य स्थल पर मिले इस पर चर्चा भी की गई. इन्होंने कहा कि आधी आबादी वर्तमान समय में बड़ी जिम्मेवारी उठा रही है.

Mohd Akhlaq Lynching Case: यूपी सरकार को बड़ा झटका, कोर्ट से खारिज की केस वापस लेने की अर्जी

Hazaribagh News: आयोग की अध्यक्ष ने ये कहा

आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि आयोग हमेशा चाहता है कि युवाओं के साथ संवाद हो. इसे देखते हुए छात्रों के साथ संवाद स्थापित किया गया. जहां साइबर अपराध पर विशेष रूप से चर्चा की गई. कार्यक्रम सफल रहा. कॉलेज की विद्यार्थी महिलाओं का सम्मान करेंगे और देश निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे. कार्यक्रम के बाद जिला समाज पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने कहा कि महिला आयोग की टीम का हजारीबाग में पहुंचना बेहद महत्व रखता है.

कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है. आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर कई कार्यक्रम किए जाएंगे. राष्ट्रीय महिला आयोग का दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है .एक दिवसीय दौरे में तीन बैठक होना और महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर चर्चा होना आने वाले समय के लिए बड़ा संकेत भी दे रहा है.

हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...

Dhanbad China Market Theft: धनबाद के चाइना मार्केट में हो रही...

Dhanbad China Market Theft: हीरापुर के चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक और कर्मचारियों...

Siwan Fake Currency Factory: महिला के घर में चल रही थी...

Siwan Fake Currency Factory: बिहार के सिवान जिला में पुलिस ने नकली भारतीय नोटों के अवैध कारोबार से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफ़ाश किया...