हजारीबाग में भाजपा के प्रबुद्धजनों एवं व्यापारियों का सम्मेलन संपन्न, बुद्धिजीवियों ने थामा पार्टी का दामन

हजारीबाग. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों एवं व्यापारियों का सम्मेलन नगर भवन हजारीबाग में हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीन मेहता एवं हजारीबाग जिला महामंत्री सुमन कुमार द्वारा की गई। धन्यवाद ज्ञापन लोकसभा के सहसंयोजक कुंटू बाबू द्वारा की गई।

कार्यक्रम में भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी सह राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई, भाजपा प्रदेश महामंत्री सह राज्य सभा सांसद आदित्य साहू, हजारीबाग लोकसभा के प्रत्याशी व सदर विधायक मनीष जायसवाल, पार्टी के सचेतक सह मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, लोकसभा प्रभारी शशि मोहन भगत, हजारीबाग जिला प्रभारी अभय सिंह, लोकसभा संयोजक टुन्नू गोप, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, मनोज कुमार यादव, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप यादव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रोफेसर केपी शर्मा, पलामू भाजपा जिला प्रभारी विनय जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव  मंच पर गरिमामई उपस्थित थे।

हजारीबाग में भाजपा के प्रबुद्ध जनों का सम्मेलन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि आदरणीय मोदी जी 14 वर्ष की उम्र से देश की सेवा कर रहे हैं। आगे इन्होंने कहा कि देश सर्वोपरि के सिद्धांत पर मोदी जी काम करते हैं। तभी तो जिस दिन मोदी जी की मां का देहांत हुआ था। एक तरफ मां की चिता जल रही थी और दूसरी तरफ देश हित में वर्चुअल कई कार्यक्रमों को संबोधित किये। एक गरीब का बेटा ही गरीबों का हाल समझ सकता है। यही कारण है कि मोदी जी जैसे गरीब मां-बाप का बेटा गरीबों के उत्थान के लिए अनेक कार्यक्रम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी है तो मुमकिन है। अबकी बार 400 के पार। अगली सरकार मोदी जी की दो तिहाई बहुमत से बनवानी है, तभी तो देश हित में बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

मनीष जायसवाल का संबोधन

वहीं लोकसभा प्रत्याशी एवं सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पहले हमारे देश का प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री के समूह में पीछे-पीछे चलते थे। आज बाजी पलट गई है‌। हमारे देश का शेर आदरणीय मोदी जी आगे-आगे चलते हैं और विश्व की हस्तियां उनके पीछे चलते हैं और चारों तरफ से घेरे रहते हैं। आज हमारे देश के 140 करोड़ देशवासियों का सर गौरव से ऊंचा हो गया। सही मायने में आज कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत एक है।

बुद्धिजीवियों ने थामा भाजपा का दामन

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों से खुश होकर बड़े पैमाने पर क्षेत्र के बुद्धिजीवी गन, शिक्षाविद, प्रोफेसर एवं अवकाश प्राप्त पदाधिकारी भाजपा का दामन थामा। समें मुख्य रूप से एच के पाठक, अवकाश प्राप्त डीआईजी बीएसएफ, आचार्य सोमनाथ मिश्रा, चंद्रकांत पांडे, महेश प्रजापति, सदानंद प्रसाद, राहुल रंजन, पीयूष पाठक, गौरी शंकर यदि सैकड़ों महिला पुरुष है। बुद्धिजीवी सम्मेलन में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंच मोर्चा के जिला पदाधिकारी, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, बुद्धिजीवी गन, व्यापारी, अवकाश प्राप्त शिक्षक, प्रोफेसर, समाजसेवी यदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...