हजारीबाग में यशवंत सिन्हा से मिली अंबा प्रसाद, सियासी अटकलें तेज

हजारीबाग. लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने हजारीबाग सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। इस बीच आज पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की मुलाकात हुई। यह मुलाकात यशवंत सिन्हा के आवास हुई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई।

वहीं दोनों नेताओं के बीच मुलाकात और राजनीतिक चर्चा के बाद हजारीबाग की राजनीति में कई नई संभावनाएं बनने के अटकले तेज हैं। यह चर्चा वर्तमान राजनीतिक स्थिति में अहम माना जा रहा है। बता दें कि यशवंत सिन्हा इंडिया गठबंधन के नीति-सिद्धांत और विचारों को समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने भी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र वर्तमान स्थिति में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ सशक्त उम्मीदवार खड़ा करने पर भी मंथन किया।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से पार्टी ने मनीष जायसवाल को प्रत्याशी बनया है। इस सीट से लगातार दो बार से यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा बीजेपी के टिकट से चुनाव जीते हैं।

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...