यशवंत सिन्हा ने नई पार्टी का किया ऐलान, सभी 81 सीटों पर लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव

हजारीबाग. खबर झारखंड की सियासत से है। भारत के पूर्व विदेश एवं वित्त मंत्री एवं हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया है। उनकी पार्टी का नाम ‘अटल विचार मंच है। उन्होंने बताया है कि उनकी पार्टी इस साल होने वाले झारखंड विधानसभा के चुनाव में सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यशवंत सिन्हा की पार्टी लड़ेगी सभी सीटों पर चुनाव

इस दौरान न्यूज 22स्कोप से खास बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और पीएम नरेंद्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला। हालांकि इस दौरान वे प्रदेश की वर्तमान हेमंत सरकार पर टिप्पणी करने से बचते दिखे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस साल होने वाले झारखंड विधानसभा के चुनाव में सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बता दें कि, यशवंत सिन्हा केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विदेश और वित्त मंत्री रह चुके हैं। वे राजनीति में आने से पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (IAS) थे। 1990 के दशक में उन्होंने सियासत में एंट्री ली थी और फिर बाद में बीजेपी में शामिल हुए थे। हालांकि वे नरेंद्र मोदी के कट्टर विरोधी रहे हैं। 2014 में जब नरेंद्र मोदी केंद्रीय सियासत में कदम रख रहे थे तो उस दौरान यशवंत सिन्हा ने उनका खुलकर विरोध किया था। बाद में वे बीजेपी को छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गये। इस बीच उन्होंने 2022 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ राष्ट्रपति का चुनाव भी लड़ा था।

चलती ट्रेन में मोबाइल झपटने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

सिवान : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट सीवान और जीआरपी सिवान की संयुक्त कार्रवाई में चलती ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल झपटने वाले एक...

Durand Cup 2026: आज से मिलेंगे Zero Ticket, 26 जुलाई के...

135वें डूरंड कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले के लिए 22 जुलाई से जीरो टिकट का वितरण शुरू होगा। दर्शकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा, लेकिन...

JTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 4.17 लाख...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET 2026) के लिए रिकॉर्ड 4.17 लाख आवेदन मिले हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का मौका मिलेगा। परीक्षा इस...