Hazaribagh: आरएसएस का पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

Hazaribagh: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षु स्वयंसेवकों ने पथ संचलन के माध्यम से शहर को अपने अनुशासन और प्रशिक्षण से अवगत कराया। अनंदा महाविद्यालय में प्रार्थना के साथ ही पथ संचलन प्रारंभ हुआ। इस दौरान कचहरी चौक, पुराना बस स्टैंड बंशीलाल चौक, झण्डा चौक, बड़ा अखाड़ा चौक, जादो बाबू चौक होकर स्वयंसेवक गुजरे। पथ संचलन का समापन कुम्हारटोली विद्या मंदिर में हुआ।

Hazaribagh: प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने बैंड का प्रदर्शन किया और कई तरंग के माध्यम से भारत भक्ति, भारत की शक्ति प्रदर्शित की। इसकी जानकारी देते हुए जिला कार्यवाह मुकेश कुमार ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में प्रथम वर्ष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मई 25 से आठ जून 2025 तक किया जा रहा है। झारखंड प्रांत का प्रशिक्षण शिविर हजारीबाग में आयोजित किया गया है। पथ संचलन शक्ति का नहीं, बल्कि अनुशासन और प्रशिक्षण का प्रदर्शन है। उन्होंने बताया कि आरएसएस में चार प्रशिक्षण होते हैं। इनमें प्राथमिक सात दिनों, प्रथम 15, द्वितीय 20 और तृतीय 30 दिनों का नागपुर में होता है।

Hazaribagh: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 2025 में शताब्दी वर्ष मना रहा है। विजयादशमी 1925 को नागपुर में इसकी स्थापना हुई थी। शताब्दी वर्ष में कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है। इसी क्रम में हजारीबाग में प्रशिक्षण का भी आयोजन है। रविवार को जब पथ संचलन शहर में निकला तो कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह फुलों से स्वागत किया गया। मेन रोड में घर के उपर छतों से महिलाएं पुष्प वर्षा करती हुई दिखाई दी। वहीं बड़ा अखाड़ा रोड, महाबीर मंदिर रोड, कुम्हारटोली , बंशीलाल चौक पर स्वयंसेवकों की घरों से आरती करते भी लोग दिखाई दिए।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

NGO Cyber Fraud Case: आखिर NGO के बैंक खाते से कैसे...

NGO Cyber Fraud Case: साइबर क्राइम के एक बड़े मामले में, जमशेदपुर साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...

JSLPS Women Protest: जमशेदपुर में JSLPS पर महिलाओं का हल्ला बोल,...

JSLPS Women Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं ने कई मुद्दों पर शिकायत करने के लिए डिप्टी...

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...