Hazaribagh : एसडीओ अशोक कुमार की गिरफ्तारी की मांग, थाने में महिलाओं ने माथे में लाल रिबन बांधकर किया प्रदर्शन…

Hazaribagh : हजारीबाग के तात्कालिक एसडीओ अशोक कुमार पर अपनी पत्नी अनीता देवी को जलाकर मारने का मामला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज उनके बड़े साले राजू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गंभीर आरोप लगाते हुए महिलाओं ने लोहसिंघना थाने में विरोध प्रदर्शन किया।

राजू कुमार गुप्ता ने एसडीओ अशोक कुमार के अवैध संबंधों का भी आरोप लगाते हुए इसे घटना का मुख्य कारण बताया। घटना के विरोध में सोमवार को महिलाओं के साथ थाने में प्रदर्शन करते हुए राजू कुमार गुप्ता ने एसडीओ की गिरफ्तारी की मांग की।

क7हब min 22Scope News

Hazaribagh : मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व हजारीबाग के सरकारी एसडीओ आवास में आग लगने की घटना में अनीता देवी बुरी तरह झुलस गई थीं। गंभीर हालत में उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद अनीता के भाई राजू कुमार गुप्ता ने थाने में आवेदन देकर एसडीओ अशोक कुमार पर अपनी बहन को जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया।

शशांक शेखर की रिपोर्ट—

Sitamarhi Cyber Fraud: Instagram पर एक क्लिक पड़ा भारी! शेयर मार्केट...

Sitamarhi Cyber Fraud: बिहार के सीतामढ़ी में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट में कम समय में अधिक...

बिहार के सभी प्रखंडों में Model Schools शुरू, अब घर के...

बिहार सरकार ने सभी प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल शुरू किए हैं। विद्यार्थियों को अब घर के पास प्लस टू तक गुणवत्तापूर्ण...

बिहार के 211 Degree Colleges से युवाओं को नई उड़ान, प्रखंडों...

बिहार के 211 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज शुरू होने से छात्रों और अभिभावकों में खुशी है। युवाओं ने कहा कि अब गांव के...