Hazaribagh Breaking : पत्नी को जिंदा जलाकर मारने के आरोप में पूर्व एसडीओ अशोक कुमार यहां से गिरफ्तार…

Hazaribagh Breaking : बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां पत्नी को जलाकर मारने के आरोपी हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। हजारीबाग सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस गिरफ्तारी में लोहसिंघना थाना प्रभारी संदीप कुमार और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : बिल्ली के भाग्य से छींक टूटा, अगर इंडी गठबंधन होता तो बीजेपी कभी नहीं-बोले सांसद पप्पू यादव… 

Hazaribagh Breaking : कई महिलाओं से अवैध संबंधों के लगे हैं आरोप
Hazaribagh Breaking : कई महिलाओं से अवैध संबंधों के लगे हैं आरोप

Hazaribagh Breaking : राजधानी रांची से एसडीओ अशोक कुमार गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक एसडीओ की गिरफ्तारी करने के दौरान हजारीबाग पुलिस को भारी दबाव का भी सामना करना पड़ा है। तमाम दबाव और विरोध के बाद हजारीबाग पुलिस ने पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें हजारीबाग लाने की तैयारी चल रही है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : परिजनों ने कर दी इच्छामृत्यु की मांग, जाने पूरा मामला… 

बताते चलें कि पत्नी को जलाकर मारने के आरोर में पूर्व एसडीओ कई दिनों से फरार चल रहे थे। इसी दौरान 31 जनवरी को हजारीबाग व्यवहार न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया था। जिसके बाद कयास लगाये जा रहे थे कि उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। हजारीबाग पुलिस ने मामले में पुलिस डायरी भी कोर्ट में जमा कर चुकी है।

ाीूबबू 22Scope News

बता दें कि 26 दिसंबर को झील रोड स्थित एसडीओ आवास में अहले सुबह एसडीएम की पत्नी अनीता देवी गंभीर रूप से आग में झुलस गई थी। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार के साले राजू कुमार गुप्ता ने उनके खिलाफ पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में लोहसिंघना थाना में मामला दर्ज कराया गया था।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Accident : मौत की घाटी नाम से मशहूर दनुआ घाटी में भयंकर सड़क हादसा, ट्रक और कंटेनर में…

Hazaribagh Breaking : मृतक की फाइल फोटो
Hazaribagh Breaking : मृतक की फाइल फोटो

Hazaribagh Breaking : दूसरी महिला से अवैध संबंध के लगे थे आरोप

मामले में एसडीओ अशोक कुमार समेत चार लोगों को आरोपी बनाया था। आरोपियों में पूर्व एसडीओ सहित उनके पिता दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार एवं छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी के नाम शामिल थे। निधन के बाद मृतिका अनीता देवी के परिजनों, समाजसेवी एवं राजनीतिक दलों के द्वारा लोहसिंघना थाने का घेराव भी किया था और मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। पूर्व एसडीओ पर दूसरी महिला से अवैध संबंध होने का आरोप भी लगाया गया था। इसी बात को लेकर दोनो पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद भी हो चुका है।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...