Hazaribagh Suicide – हजारीबाग के डीआईजी आवास में तैनात जिला पुलिस के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि सुबह 7 बजे के आस-पास डीआईजी आवास के सामने वह घूम रहा था, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ऐसे में अन्य तैनात सुरक्षा कर्मी बाहर आए तो जवान को सड़क पर गिरा हुआ देखा। उसके माथे से खून बह रहा था। इसी बीच जवान को आनन-फानन में हजारीबाग के शेख भिखारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढे़ें-Dhanbad Loksabha – अनुपमा सिंह को जिताने के लिए हम लोग जी जान लगा देंगे- अशोक सिंह
मृतक जवान का नाम विकास कुमार बताया जा रहा है और हजारीबाग के ही झरपो का रहने वाला था। विकास जिला पुलिस बल का जवान था और 2017 से ही वह डीआईजी आवास पर अपनी सेवा दे रहा था। जानकारी के अनुसार उसकी अबतक शादी भी नहीं हुई थी।
छुट्टी नहीं मिलने के कारण खुदखुशी करने की आशंका
इस घटना के बाद हजारीबाग पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री उपेन्दर नाथ मिश्रा ने बताया कि यह घटना डीआईजी आवास के सामने हुई है। मृतक डीआईजी आवास में सुरक्षा में तैनात था। घटना के पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि बेहद गर्मी होने एक कारण ऐसा हो सकता है कि वो गिर गए हों और राइफल उस दौरान दब गया होगा जिससे ये घटना घटी है। बंदूक से गोली माथे में जा लगी है और दूसरी ओर पार कर गई। इस घटना के पीछे का कारण छुट्टी नहीं मिलना भी बताया जा रहा है। हालांकि मंत्री उपेन्दर नाथ मिश्रा ने इसको नकार दिया है।
पूरे मामले की जांच की जा रही है-हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह
घटना के बाद पुलिस मेन्स एसोसिएशन के पदाधिकारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मामले पर हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले की जाँच की जा रही है। मृतक के परिजनों को कहना है कि बहुत ही बेहतर तरीके से काम चल रहा था। आखिर गोली कैसे चल गयी इसकी जानकारी नहीं है। इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

ये भी पढे़ें-Bokaro Murder – पत्थर से कूचकर युवक की हत्या
यह पहली घटना नहीं है कि जब कोई सुरक्षा कर्मी ने खुद को बोली मार रही हो एक ओर यह मामला आत्महत्या की ओर इशारा कर रहा है तो दूसरी ओर संगठन इसे घटना बता रही है। इस पूरे मामले की तहकीकात होगी और उसके बाद ही इसका खुलासा होगा।


















