हजारीबागः निजी नर्सिंग होम ने परिजनों को बिना जानकारी दिए शव भेजा गांव, परिजनों ने किया हंगामा

हजारीबाग: जिले में चल रहे निजी नर्सिंग होम में लापरवाही का मामला सामने आया है. पदमा थाना क्षेत्र के गोदिया निवासी अनिल कुमार मेहता की पत्नी सिंकू देवी की मौत डिलीवरी के बाद हो गई. जिसके बाद अस्पताल संचालक ने परिजनों को बिना जानकारी दिए शव को उसके गांव भेच दिया. इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया. मामला शहर के इंद्रपुरी चौक के राजा बंगला स्थित निजी नर्सिंग होम का है. हंगामा के दौरान नर्सिंग होम के संचालक और कर्मी वहां से फरार हो गए.

hazaribagh hospital news 22Scope News

वहीं इसी हॉस्पिटल का एक अन्य मामला भी सामने आया है. जहां एक महिला द्वारा बरगला कर हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए महिला को लाया गया. अब उनसे अधिक पैसे की डिमांड की जा रही है. साथ ही बिल की मांग करने पर  बिल देने से इनकार किया गया. इसको लेकर भी लोगों में आक्रोश देखने को मिला. जिसके बाद लोगों ने जंकर हंगामा किया.

इसे भी पढ़ेंः आग शॉर्ट सर्किट से लगी या फिर किसी ने लगाई

आक्रोशित लोगों ने कहा कि इस पर जिला प्रशासन को लगाम लगाने की जरूरत है. साथ ही जिला प्रशासन हजारीबाग से  विभिन्न नर्सिंग होम में छापेमारी करने की मांग की. साथ ही उचित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की.

 

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...